लाइव न्यूज़ :

दो अरब डालर की धोखाधड़ी मामले में हीरा कारोबारी मोदी को अदालत ने 22 अगस्त तक हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: July 25, 2019 17:37 IST

पंजाब नेशनल बैंक के साथ दो अरब डालर की धोखाधड़ी व धन शोधन मामले में मार्च में गिरफ्तारी के बाद से मोदी (48) वांड्सवर्थ जेल में कैद है। ब्रिटेन में हाल में लू चलने की खबरों के बीच न्यायाधीश ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वांड्सवर्थ में उनके लिये ज्यादा गर्मी नहीं होगी। इस पर लोगों के ठहाकों के बीच नीरव मोदी ने कहा, “ठीक है, शुक्रिया मैम।”

Open in App
ठळक मुद्देसभी पक्षों के बीच परस्पर सहमति बनने के बाद मई 2020 में प्रत्यर्पण पर पांच दिनों तक चलने वाली सुनवाई शुरू होगी। ब्रिटेन के कानून के तहत मोदी को हर चार हफ्ते में अदालत में पेश किया जाएगा, ऐसे में पेशी की अगली तारीख 22 अगस्त होगी। 

पंजाब नेशनल बैंक से लगभग दो अरब डालर की धोखाधड़ी और धनशोधन मामले में भारत में वांछित हीरा कारोबारी नीरव मोदी को गुरुवार को ब्रिटेन की एक अदालत ने 22 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

22 अगस्त को वह एक बार फिर लंदन में जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अदालत में पेश होगा। वांड्सवर्थ जेल से वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये हुई एक संक्षिप्त सुनवाई के बाद वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में मुख्य मजिस्ट्रेट एम्मा अर्बुथनॉट ने नीरव मोदी की रिमांड 22 अगस्त तक बढ़ा दी।

इस दौरान उन्होंने इस बात के भी संकेत दिये कि सभी पक्षों के बीच परस्पर सहमति बनने के बाद मई 2020 में प्रत्यर्पण पर पांच दिनों तक चलने वाली सुनवाई शुरू होगी। न्यायाधीश ने कहा, “मेरा मानना है कि आप इसे देर के बजाय जल्द चाहेंगे। हमारे पास आपके लिये 22 अगस्त तक एक तारीख होगी, ऐसे में आप जानते हैं कि आप किस तरफ काम कर रहे हैं।”

पंजाब नेशनल बैंक के साथ दो अरब डालर की धोखाधड़ी व धन शोधन मामले में मार्च में गिरफ्तारी के बाद से मोदी (48) वांड्सवर्थ जेल में कैद है। ब्रिटेन में हाल में लू चलने की खबरों के बीच न्यायाधीश ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वांड्सवर्थ में उनके लिये ज्यादा गर्मी नहीं होगी। इस पर लोगों के ठहाकों के बीच नीरव मोदी ने कहा, “ठीक है, शुक्रिया मैम।”

संक्षिप्त सुनवाई के दौरान समयसीमा पर हुई चर्चा के बाद न्यायाधीश ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सारे साक्ष्य और मामले की दलीलों से संबंधित विवरण आठ अप्रैल तक उसे मिल जाएंगे, इसके बाद पांच दिन की सुनवाई अगले साल मई में हो सकती है। ब्रिटेन के कानून के तहत मोदी को हर चार हफ्ते में अदालत में पेश किया जाएगा, ऐसे में पेशी की अगली तारीख 22 अगस्त होगी। 

टॅग्स :पीएनबी स्कैमनीरव मोदीप्रवर्तन निदेशालयब्रिटेनसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट