लाइव न्यूज़ :

फ्रांस में टीचर का सिर कलम किए जाने के बाद किया जा रहा एक मस्जिद को बंद

By भाषा | Updated: October 21, 2020 13:22 IST

फ्रांस में गत शुक्रवार को शिक्षक सैम्यूल पैटी का सिर कलम कर दिया गया था। बाद में पुलिस ने हमलावर को गोली से उड़ा दिया था। कहा जा रहा है कि इस महीने के शुरू में पैटी ने छात्रों को मोहम्मद पैगंबर के कार्टून दिखाए थे जिसके चलते उनकी हत्या कर दी गई। 

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस की राजधानी के एक उपनगर स्थित एक मस्जिद को छह महीने के लिए बंद किया जा रहा है।

पेरिसः फ्रांस की राजधानी के एक उपनगर स्थित एक मस्जिद को छह महीने के लिए बंद किया जा रहा है। पिछले सप्ताह एक शिक्षक का सिर कलम किए जाने की घटना के बाद फ्रांस के गृह मंत्रालय के आदेश पर बुधवार की रात से इस मस्जिद को बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी। पैंटिन मस्जिद के प्रवेश द्वार पर एक संदेश में लिखा है कि इबादत स्थल छह महीने बंद रहेगा और जो व्यक्ति आदेश का उल्लंघन करेगा, उसे छह महीने की कैद का सामना करना पड़ेगा। 

फ्रांस में गत शुक्रवार को शिक्षक सैम्यूल पैटी का सिर कलम कर दिया गया था। बाद में पुलिस ने हमलावर को गोली से उड़ा दिया था। कहा जा रहा है कि इस महीने के शुरू में पैटी ने छात्रों को मोहम्मद पैगंबर के कार्टून दिखाए थे जिसके चलते उनकी हत्या कर दी गई। 

मीडिया में आईं खबरों के अनुसार मस्जिद को इसलिए बंद किया जा रहा है क्योंकि इसके लोगों ने सोशल मीडिया पर आए उस पोस्ट पर विश्वास किया जिसमें 13 वर्षीय एक छात्रा के पिता ने कहा कि इतिहास शिक्षक पैटी ने पैगंबर के कार्टून दिखाते समय मुस्लिम छात्रों से कक्षा से बाहर चले जाने को कहा था। हत्या के मामले में मंगलवार को छात्रों सहित 16 लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया।

टॅग्स :फ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल