लाइव न्यूज़ :

इजराइल-फलस्तीन मुद्दे पर फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से प्रस्ताव का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: May 19, 2021 10:49 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 19 मई (एपी) संयुक्त राष्ट्र में चीन के राजदूत ने कहा कि फ्रांस इजराइल और गाजा को नियंत्रित करने वाले फलस्तीनी चरमपंथियों के बीच संघर्षविराम के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से प्रस्ताव पारित करने का आग्रह कर रहा है।

परिषद के मौजूदा अध्यक्ष झांग जून ने पुष्टि की है कि संयुक्त राष्ट्र में फ्रांस के राजदूत निकोलस डे रिवियरे ने मंगलवार को संघर्ष के मुद्दे पर विचार-विमर्श के तीसरे दौर में परिषद को सूचित किया कि एक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा बरकरार रखने वाले, संयुक्त राष्ट्र के सबसे शक्तिशाली निकाय को हिंसा रोकने का आह्वान करने वाला प्रेस बयान जारी करने से रोक दिया है। उसके अनुसार, यह इजराइल और हमास के बीच संघर्ष को समाप्त करने के कूटनीतिक प्रयासों में मददगार नहीं होगा।

राजनयिकों ने कहा कि परिषद के 14 अन्य सदस्यों ने चीन, ट्यूनीशिया और नॉर्वे की तरफ से प्रस्तावित बयान का समर्थन किया है। लेकिन सुरक्षा परिषद प्रेस एवं अध्यक्ष की ओर से जारी बयानों को सभी 15 सदस्यों की मंजूरी की जरूरत होती है। हालांकि, कानूनी रूप से बाध्य प्रस्तावों के लिए मंजूरी जरूरी नहीं है । इनके लिए पक्ष में नौ मतों की और स्थायी सदस्य द्वारा वीटो न किए जाने की जरूरत होती है। इससे अमेरिका संघर्षविराम के आह्वान के पक्ष में, या इसे टालने या वीटो करने की स्थिति में है।

झांग ने संवाददाताओं को बताया कि चीन, ट्यूनीशिया और नॉर्वे “ने हमारे प्रयासों को छोड़ा नहीं है और मसौदा बयान अब भी चर्चा के लिए है। हम हमारे प्रयास जारी रखेंगे...., यह सुनिश्चित करेंगे कि सुरक्षा परिषद अपना जनादेश एवं जिम्मेदारियां पूरी करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका