लाइव न्यूज़ :

फ्रांस में 18 से 25 साल के लोगों को फ्री में मिलेगा कंडोम, जानें सरकार ने क्यों लिया है ऐसा फैसला

By आजाद खान | Updated: December 9, 2022 16:56 IST

सरकार के अपने इस कदम पर बोलते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने कहा कि “यह गर्भनिरोधक के लिए एक छोटी सी क्रांति है।”

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने लोगों के स्वास्थ को लेकर एक एलान किया है। राष्ट्रपति ने 18 से 25 साल के लोगों को फ्री में कंडोम मुहैया कराने की बात कही है। ऐसे में सरकार इस कदम से अवांछित गर्भधारण और यौन संचारित रोगों के प्रसार को रोकने की कोशिश करने जा रही है।

पेरिस: फ्रांस में अगले साल से 18 से 25 साल के युवाओं को मुक्त में कंडोम मिलेगा। इस बात का एलान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ( France President Emmanuel Macron) ने किया है। 

फ्रांस के राष्ट्रपति के मुताबिक, देश में अवांछित गर्भधारण और यौन संचारित रोगों के प्रसार के कारण सरकार द्वारा ऐसा फैसला लिया गया है। स्वास्थ अधिकारियों के अनुसार, फ्रांस में 2020-21 में यौन संचारित रोगों में 30 फीसदी की बढ़त देखी गई है। ऐसे में इन सब पर को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। 

फ्रांस के राष्ट्रपति ने क्या कहा

गुरुवार को इस पर बोलते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने कहा कि वे अलगे साल से देश के हर दवा दुकान पर फ्री में कंडोम सप्लाई करने की योजना बना रहे है। उनके अनुसार, सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित है, ऐसे में वह 25 साल से कम उम्र वाली लड़कियों में में अवांछित गर्भधारण को कंट्रोल करने के लिए इस तरीके की पहल कर रही है। 

आपको बता दें कि फ्रांस में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली द्वारा पहले से ही लोगों को कंडोम दिया जाता है। सरकार अपने इस कदम से उन 18 साल से कम उम्र वाले लड़कियों को भी फायदा पहुंचाना चाहती है जो पैसों की कमी के कारण गर्भनिरोधक का खर्च नहीं उठा पाती है। 

सेक्स एजुकेशन में हम नहीं है अच्छे- फ्रांस के राष्ट्रपति

दरअसल, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन पश्चिमी फ्रांस के एक शहर फॉन्टेन-ले-कॉम्प्टे में युवाओं से रूबरू हो रहे थे। वे एक सेमिनार में उनसे स्वास्थ्य को लेकर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने यह बयान दिया है। सरकार के इस कदम पर बोलते हुए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने कहा, “यह गर्भनिरोधक के लिए एक छोटी सी क्रांति है।”

यही नहीं उनका मानना है कि कंडोम न केवल अवांछित गर्भधारण को रोकने में मदद करेगी बल्कि इससे एड्स जैसी खतरनाक बीमारियों को भी रोका जा सकेगा। इस सेमिनार में उन्होंने सेक्स एजुकेशन पर भी बोला है और कहा है कि हम सेक्स एजुकेशन में ज्यादा अच्छे नहीं है। 

उनके अनुसार, हमें इस क्षेत्र में अभी और जानकारी लेनी की जरूरत है। सेक्स एजुकेशन को लेकर थ्योरी कुछ और है और सच्चाई कुछ और, दोनों में कोई मेल नहीं है। आपको बता दें कि 1 जनवरी, 2023 से लोगों को सरकार द्वारा फ्री में कंडोम दिया जाएगा। 

टॅग्स :फ़्रांसHealth and Education Departmentइमेनुअल मेक्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

स्वास्थ्यकिफायती दवाओं से आसान होता इलाज

स्वास्थ्यइंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में बेड नहीं मिला?, जदयू विधायक आदित्य कुमार ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा- 2400 नए बेड जल्द

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा