लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ट्रंप ने वामपंथियों और आंदोलनकारियों को लताड़ा

By भाषा | Updated: July 5, 2020 11:48 IST

ट्रंप अपने भाषण में वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले लोगों के बारे में कुछ नहीं कहा। अमेरिका में इस संक्रामक रोग के कारण करीब 1,30,000 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप ने कहा कि हम गुस्सैल भीड़ को प्रतिमाओं को गिराने की इजाजत कभी नहीं देंगेअमेरिका में स्वतंत्रता दिवस 4 जुलाई को मनाया जाता है.

अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस यानी एकजुटता और जश्न के दिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह भीतरी शत्रुओं- वामपंथियों, लुटेरों और आंदोलनकारियों से देश के ‘‘मूल्यों को सुरक्षित’’ रखेंगे। चार जुलाई का उनका भाषण उनकी सियासी रैलियों की तरह ही उल्हानों से भरा और झगड़ने की मंशा से लैस था। इस अवसर पर ट्रंप ने पैराट्रूपर जवानों का प्रदर्शन देखा, कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों तथा अन्य लोगों का अभिवादन किया। साथ ही अपने आलोचकों तथा देश के इतिहास का कथित अपमान करने वालों को लताड़ा।

ट्रंप ने कहा, ‘‘हम कट्टर वामपंथियों, बागियों, आंदोलनकारियों, लुटेरों और ऐसे लोगों को हराने की दिशा में हैं जिन्हें यह अंदाजा ही नहीं है कि वे क्या कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम गुस्सैल भीड़ को प्रतिमाओं को गिराने की, हमारे इतिहास का सफाया करने की और बच्चों को सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा कराने की इजाजत कभी नहीं देंगे। हम 1492 में शुरू हुए जीवन जीने के अमेरिकी तरीके को बचाएंगे, उसकी रक्षा करेंगे। यह तरीका तब आया था जब कोलंबस ने अमेरिका की खोज की थी।’’

देशभर के अधिकारियों ने अमेरिकी जनता से स्वतंत्रता दिवस समारोह के अपने उत्साह को काबू में रखने और भीड़भाड़ में नहीं जाने का अनुरोध किया है क्योंकि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन इसके विपरीत ट्रंप ने लोगों को आतिशबाजी से लैस ‘‘विशेष शाम’’ के लिए ललचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

हालांकि रात में एयर-शो तथा आतिशबाजी देखने के लिए जो भीड़ नेशनल मॉल में एकत्र हुई, वह पिछले साल के मुकाबले कम थी। अधिकतर लोगों ने मास्क पहन रखे थे और लोग भौतिक दूरी के नियम का पालन करते भी दिख रहे थे, जबकि ट्रंप के साउथ लॉन समारोह में लोगों ने मास्क नहीं पहन रखे थे और वे एक-दूसरे के करीब भी बैठे थे। ट्रंप ने अपने विरोधियों पर हमला बोलने के लिए इस मौके को भी नहीं छोड़ा। प्रतिमाओं को गिराने वालों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमारा बीता कल बोझ नहीं है जिससे छुटकारा पाया जाए।’’

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जुड डीरे ने बताया कि साउथ लॉन के समारोह में ट्रंप के अतिथि चिकित्सक, नर्सें, कानून प्रवर्तन अधिकारी और सेना के लोग तथा प्रशासन के अधिकारी थे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम वैश्विक महामारी के दौर में ‘‘गजब का साहस और जीवंतता दिखाने वाले’’ अग्रिम पंक्ति के कर्मियों तथा जनता को समर्पित था।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट