लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 13, 2021 15:56 IST

Open in App

मंडाले (म्यांमा), 13 मार्च (एपी) म्यांमा में तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई में शनिवार को चार प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई।

म्यांमा के दूसरे सबसे बड़े शहर मंडाले में तीन जबकि देश के दक्षिण-मध्य में स्थित प्याय कस्बे में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है। दोनों स्थानों पर लोगों की मौत होने के बारे में सोशल मीडिया पर कई खबरें देखने को मिली हैं।

म्यांमा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार विशेषज्ञ टॉम एंड्रयूज ने बृहस्पतिवार को कहा था कि ''विश्वसनीय जानकारी'' के अनुसार म्यांमा में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में अब तक कम से कम 70 लोगों की मौत हो चुकी है।

गौरतलब है कि सेना द्वारा एक फरवरी को आंग सान सू ची की सरकार का तख्तापलट करने के बाद से देश में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए नेताओं को रिहा करने की मांग कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया