लाइव न्यूज़ :

जापान में प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल चार उम्मीदवारों ने प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: September 18, 2021 20:58 IST

Open in App

तोक्यो, 18 सितंबर (एपी) जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का नेतृत्व करने और निवर्तमान प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा की जगह लेने की दौड़ में शामिल चार उम्मीदवारों ने शनिवार को अपनी पहली मुख्य बहस की। इस दौरान चीन, कोविड-19 उपायों, महामारी प्रभावित अर्थव्यवस्था और जलवायु परिवर्तन तथा ऊर्जा जैसे प्रमुख मुद्दों से निपटने की योजना पर चर्चा की गई।

मतदान 29 सितंबर को होगा। दावेदारों में टीकाकरण मंत्री तारो कोनो, पूर्व विदेश मंत्री फुमियो किशिदा शामिल हैं। साथ ही दो महिला उम्मीदवार भी हैं जिनमें आंतरिक मामलों की पूर्व मंत्री साने ताकाची और पूर्व लैंगिक समानता मंत्री सेको नोदा शामिल हैं।

तोक्यो में जापान नेशनल प्रेस क्लब में उम्मीदवारों ने प्रमुख नीतिगत मुद्दों पर अपने अपने विचार व्यक्त किये।

विदेश और रक्षा मंत्री के रूप में कार्य कर चुके कोनो ने कहा कि इस क्षेत्र में चीन की बढ़ती गतिविधि और ताइवान को लेकर बढ़ते तनाव के बीच संभावित संघर्ष से इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जापान अमेरिका के साथ अपने सुरक्षा गठबंधन का उपयोग करना चाहता है और बीजिंग को सैन्य कार्रवाई करने से रोकने के लिए यूरोप और अन्य लोकतंत्रों के साथ साझेदारी करना चाहता है।

किशिदा ने कहा कि ताइवान मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए शिखर सम्मेलन और उच्च स्तरीय संवाद महत्वपूर्ण हैं और बीजिंग के ‘‘सत्तावादी दृष्टिकोण’’ का मुकाबला करने के लिए समान विचारधारा वाले देशों के साथ काम करने की योजना है।

उत्तर कोरिया पर, किशिदा ने कहा कि वह कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण से जड़े कदमों पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ समन्वय करेंगे, जबकि उत्तर कोरियाई नेता के साथ बातचीत सहित अन्य रास्ते तलाशेंगे।

कोनो ने कहा कि वह जापान-अमेरिका सुरक्षा गठबंधन के तहत मिसाइल प्रतिरोध और खुफिया जानकारी जुटाने में तेजी लाएंगे। टीकाकरण मंत्री के रूप में, कोनो ने घर पर स्वस्थ होने वाले कोविड-19 रोगियों की स्थिति की निगरानी के लिए डिजिटल तकनीक के उपयोग का प्रस्ताव रखा, जबकि रोगियों का शीघ्र पता लगाने और उन्हें अलग करने के लिए त्वरित परीक्षण किट की शुरुआत पर बल दिया।

सामाजिक दूरी और अन्य उपायों का आह्वान करते हुए किशिदा ने स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को स्थिर करने के लिए एक भारी आर्थिक पैकेज का प्रस्ताव रखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें