लाइव न्यूज़ :

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री खनल इलाज के लिए भारत आयेंगे

By भाषा | Updated: June 16, 2021 14:59 IST

Open in App

काठमांडू, 16 जून नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता झालानाथ खनल चिकित्सा उपचार के लिए बुधवार को नयी दिल्ली आएंगे।

खनल (71) को सांस लेने में तकलीफ और हीमोग्लोबिन की कमी के चलते सोमवार को थपथाली के नॉर्विक अस्पताल में भर्ती किया गया था। पार्टी के अधिकारियों के अनुसार, खनल को नयी दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है।

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (संयुक्त मार्क्सवादी लेनिनवादी) के वरिष्ठ नेता के एक करीबी सहयोगी ने कहा, “खनल की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, इसलिए नॉर्विक अस्पताल के डॉक्टरों के सुझाव पर उन्हें बुधवार को नयी दिल्ली ले जाया जा रहा है।”

खनल के साथ उनकी पत्नी, बेटा और एक डॉक्टर होंगे। डॉक्टरों को संदेह है कि खनल कोविड-19 से ठीक होने के बाद की समस्याओं से ग्रस्त हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल