लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ममनून हुसैन का लंबी बीमारी के बाद इंतकाल, आगरा से था यह खास कनेक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2021 19:32 IST

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ममनून हुसैन का जन्म 1940 में आगरा में हुआ था और वह 1947 में अपने माता-पिता के साथ पाकिस्तान आ गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देवह सितंबर 2013 से सितंबर 2018 तक पाकिस्तान के 12वें राष्ट्रपति रहे।कुछ दिनों से यहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने हुसैन के इंतकाल पर अफसोस जताया।

कराचीः पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ममनून हुसैन का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को यहां इंतकाल हो गया। उनके परिवार और पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी है।

वह 80 साल के थे। हुसैन का जन्म 1940 में आगरा में हुआ था और वह 1947 में अपने माता-पिता के साथ पाकिस्तान आ गए थे। वह सितंबर 2013 से सितंबर 2018 तक पाकिस्तान के 12वें राष्ट्रपति रहे। ‘डॉन’ अखबार ने पाकिस्तान मुस्लीम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) के सिंध के अतिरिक्त महासचिव चौधरी तारीक के हवाले से कहा कि पीएमएल-एन नेता को पिछले साल फरवरी में कैंसर से ग्रस्त होने का पता चला था और कुछ दिनों से यहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने हुसैन के इंतकाल पर अफसोस जताया। पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने भी हुसैन के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्विटर पर कहा "आज, हमने एक कीमती शख्स खो दिया है जो पाकिस्तान से प्यार करता था और एक अच्छा किरदार रखता था।”

शहबाज़ ने कहा, “मुल्क के लिए उनकी खिदमतों को लंबे वक्त तक याद रखा जाएगा।” विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने ट्वीट किया: "पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ममनून हुसैन के इंतकाल पर मेरी गहरी संवेदना है। अल्लाह उनके परिवार को इस बड़ी क्षति को सहन करने की ताकत दे।"

कराची के एक कपड़ा कारोबारी, हुसैन 1970 और 1980 के दशक में मुस्लिम लीग से जुड़े थे और पीएमएल-एन के शुरुआती दिनों से ही उसके सक्रिय सदस्य बने रहे। वह जून से अक्टूबर 1999 तक सिंध के गवर्नर थे जब तत्कालीन पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल परवेज मुशर्रफ ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सरकार का तख्ता पलट किया था।  

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानउत्तर प्रदेशआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला