लाइव न्यूज़ :

बाल यौन अपराध में आरोपी पूर्व प्रधानाध्यापिका ऑस्ट्रेलिया की अदालत में पेश हुई

By भाषा | Updated: September 13, 2021 10:29 IST

Open in App

मेलबर्न, 13 सितंबर (एपी) बाल यौन अपराध में आरोपी स्कूल की एक पूर्व प्रधानाध्यापिका सोमवार को ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत में पेश हुई। आरोपी को छह साल तक चली कानूनी लड़ाई के बाद इजराइल से प्रत्यर्पित किया गया था। मालका लीफर (54) पर मुकदमा चलने लायक पर्याप्त साक्ष्य हैं या नहीं इस पर फैसला लेने के लिए ‘मेलबर्न मजिस्ट्रेट्स कोर्ट’ में सुनवाई शुरू हुई।

लीफर पर 2004 से 2008 के बीच मेलबर्न के एडस इजराइल स्कूल की प्रमुख के तौर पर काम करते हुए बच्चियों के बलात्कार समेत 74 आरोप हैं। सुनवाई अगले सोमवार तक चलने की उम्मीद है और सिस्टर दस्सी एर्लिच, निकोल मेयर और एली सैपर उन 10 चश्मदीदों में से हैं जिन्हें सुनवाई के दौरान गवाही देनी है।

लीफर को जनवरी में इजराइल से प्रत्यर्पित किया गया। उसके प्रत्यर्पण में हो रही देरी पर ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों और यहूदी नेताओं ने सरकार की आलोचना की थी। आरोपी का जन्म इजराइल में हुआ था और 2008 में उसके विरुद्ध आरोप लगने शुरू हुए थे।

बाद में उसने स्कूल छोड़ दिया और इजराइल वापस चली गई थी। दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि है लेकिन लीफर पर आरोप लगाने वालों समेत कई आलोचकों ने कहा था कि इजराइली अधिकारियों ने मामले को लंबा खींचा। वहीं, लीफर का दावा था कि वह मुकदमे का सामना करने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी।

इजराइली मनोवैज्ञानिकों के एक दल ने पिछले साल यह पाया कि लीफर अपनी मानसिक स्थिति के बारे में झूठ बोल रही है। दिसंबर में इजराइल की सर्वोच्च अदालत ने उसके प्रत्यर्पण के विरोध में दायर याचिका खारिज कर दी और इजराइल ने न्याय मामलों के मंत्री ने आरोपी को ऑस्ट्रेलिया भेजने का आदेश पर हस्ताक्षर किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'