फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति सरकोजी भ्रष्टाचार के मामले में दोषी, एक साल जेल की सजा

By भाषा | Published: March 1, 2021 07:21 PM2021-03-01T19:21:39+5:302021-03-01T19:21:39+5:30

Former French President Sarkozy convicted in corruption case, sentenced to one year in jail | फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति सरकोजी भ्रष्टाचार के मामले में दोषी, एक साल जेल की सजा

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति सरकोजी भ्रष्टाचार के मामले में दोषी, एक साल जेल की सजा

पेरिस, एक मार्च (एपी) फ्रांस में पेरिस की एक अदालत ने सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराया और एक साल जेल और दो साल निलंबित कारावास की सजा सुनायी।

फ्रांस में 2007 से 2012 तक राष्ट्रपति रहे सरकोजी (66) को 2014 में एक वरिष्ठ मजिस्ट्रेट से अवैध तरीके से सूचनाएं हासिल करने के प्रयास के लिए दोषी ठहराया गया।

अदालत ने कहा कि सरकोजी घर पर हिरासत में रहने का अनुरोध कर सकेंगे और उन्हें इलेक्ट्रॉनिक पट्टी पहननी होगी।

सरकोजी 2012 में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान अवैध धन के इस्तेमाल के आरोप में 13 अन्य लोगों के साथ इस महीने एक और मुकदमे का सामना करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former French President Sarkozy convicted in corruption case, sentenced to one year in jail

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे