लाइव न्यूज़ :

चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का निधन, विदेशी निवेश लाकर आर्थिक रूप से मजबूत बनाया, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2022 15:53 IST

चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने तियानमेन स्क्वायर में लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शनों के बाद के दौर में देश का नेतृत्व किया था और आर्थिक सुधारों का समर्थन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देजेमिन के कार्यकाल में ही 1997 में ब्रिटिश शासन से हांगकांग की वापसी हुई।2001 में वीन विश्व व्यापार संगठन में शामिल हुआ। जेमिन की सरकार ने देश में व्याप्त असंतोष को समाप्त कर दिया था।

बीजिंगः चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का निधन हो गया है। चीनी सरकारी टीवी की खबर में यह जानकारी दी गई है। सरकारी टीवी ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि वह 96 वर्ष के थे। जेमिन का निधन शंघाई में हुआ।

जेमिन ने तियानमेन स्क्वायर में लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शनों के बाद के दौर में देश का नेतृत्व किया था और आर्थिक सुधारों का समर्थन किया था। वर्ष 1989 के तियानमेन की कार्रवाई के बाद विभाजित कम्युनिस्ट पार्टी का नेतृत्व करते हुए जेमिन ने चीन में बाजार उन्मुख सुधार किये।

जेमिन के कार्यकाल में ही 1997 में ब्रिटिश शासन से हांगकांग की वापसी हुई और 2001 में वीन विश्व व्यापार संगठन में शामिल हुआ। जेमिन की सरकार ने देश में व्याप्त असंतोष को समाप्त कर दिया था। इस सरकार ने मानवाधिकार, श्रम और लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया।

सत्ता पर कम्युनिस्ट पार्टी के एकाधिकार के लिए खतरे के रूप में देखी जाने वाली फालुन गोंग आध्यात्मिक पद्धति पर प्रतिबंध लगा दिया। जेमिन ने अपना सरकारी पद 2004 में छोड़ दिया था, लेकिन पर्दे के पीछे वह सक्रिय रहे, जिसके कारण वर्तमान राष्ट्रपति शी चिनफिंग का उदय हुआ, जिन्होंने 2012 में सत्ता संभाली थी।

कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव के रूप में 13 वर्षों तक उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी में पूंजीपतियों का स्वागत करके और चीन के विश्व व्यापार संगठन में शामिल होने के बाद विदेशी निवेश लाकर चीन को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया।

टॅग्स :चीनWTOशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा