लाइव न्यूज़ :

चीन में पढ़ाई करने वाले विदेशी छात्रों ने प्रतिबंध हटाने और कक्षाएं बहाल करने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: January 19, 2021 20:57 IST

Open in App

के जे एम वर्मा

बीजिंग, 19 जनवरी चीन के विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले हजारों भारतीय और अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने चीनी सरकार से अनुरोध किया है कि कोविड-19 के कारण यात्रा पर लगे प्रतिबंध हटाए जाएं और उन्हें पढ़ाई फिर से शुरू करने की अनुमति दी जाए।

फेसबुक पर एक पत्र लिखकर छात्रों ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण चीनी सरकार ने पिछले साल मार्च से अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए सभी निवासी परमिट और वीजा निलंबित कर दिए थे।

बीजिंग ने देश में संक्रमण की दूसरी लहर के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करने पर जोर दिया है।

चीन में विश्व के विभिन्न भागों से आए 4.40 लाख विदेशी छात्र पढ़ते हैं जिनमें से लगभग 25,000 छात्र भारत के हैं जो मुख्य रूप से चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे हैं।

पत्र में छात्रों ने चीनी सरकार से आग्रह किया है कि उन्हें कोविड-19 के नियमों का पालन करने, जांच कराने और पृथक-वास में रहने के बाद लौटने की अनुमति दी जाए।

छात्रों के पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, “दुनिया में कोविड-19 महामारी का प्रकोप है और सभी देशों ने इसे रोकने के लिए उपाय किए हैं। मुझे विश्वास है कि लोग इसे समझेंगे और नियमों का पालन करेंगे।”

उन्होंने कहा कि चीन विदेशी छात्रों के अधिकारों के संरक्षण के प्रति संजीदा है।

चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों के बारे में पूछे जाने पर हुआ ने कहा, “मैं भारतीय छात्रों की कठिनाई समझ सकती हूं। यह समस्याएं वैश्विक स्तर पर हैं। बहुत से चीनी छात्र विदेश में जाकर पैसे खर्च कर पढ़ाई करते हैं लेकिन कोविड-19 के कारण वह अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पा रहे हैं और उन्हें ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा लेनी पड़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्व अधिक खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?