लाइव न्यूज़ :

जापान के पीएम आबे से मिले प्रधानमंत्री मोदी, साझा हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: June 27, 2019 13:00 IST

प्रधानमंत्री ने आबे और जापान के नागरिकों को रीवा युग की शुरुआत के लिये बधाई दी। रीवा नये युग के लिये इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है। यह दो अक्षरों "री" और "वा" से मिलकर बना है, जिसमें री का अर्थ है "आदेश" या "शुभ" अथवा "अच्छा" और वा का अर्थ होता है "भाईचारा"।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस साल वार्षिक सम्मेलन के लिये प्रधानमंत्री आबे के भारत दौरे को लेकर उत्सुक हैं।मोदी ने ट्वीट किया, “जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने ओसाका पहुंचा। शानदार स्वागत के लिये भारतीय समुदाय का शुक्रगुजार हूं।” प्रधानमंत्री रामनाथ कोविंद ने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अक्टूबर में सम्राट नारुहितो के राज्याभिषेक समारोह में हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के अपने समकक्ष शिंजो आबे से बृहस्पतिवार को मुलाकात कर साझा हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। जापान में रीवा युग की शुरुआत के बाद से दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात है।

प्रधानमंत्री रामनाथ कोविंद ने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अक्टूबर में सम्राट नारुहितो के राज्याभिषेक समारोह में हिस्सा लेंगे। मोदी ने अपने साथ जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने जापान पहुंचे भारतीय प्रतिनिधिमंडल के गर्मजोशी से स्वागत के लिये आबे का शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने जी-20 के अध्यक्ष के रूप में जापान के नेतृत्व की भी प्रशंसा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात की। साझा हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस साल वार्षिक सम्मेलन के लिये प्रधानमंत्री आबे के भारत दौरे को लेकर उत्सुक हैं।" प्रधानमंत्री ने आबे और जापान के नागरिकों को रीवा युग की शुरुआत के लिये बधाई दी। रीवा नये युग के लिये इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है। यह दो अक्षरों "री" और "वा" से मिलकर बना है, जिसमें री का अर्थ है "आदेश" या "शुभ" अथवा "अच्छा" और वा का अर्थ होता है "भाईचारा"। 

जापान में भारतीय समुदाय ने किया मोदी का गर्मजोशी से स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिये यहां पहुंचने पर जापान में भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मोदी ने ट्वीट किया, “जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने ओसाका पहुंचा। शानदार स्वागत के लिये भारतीय समुदाय का शुक्रगुजार हूं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह छठा जी-20 शिखर सम्मेलन है। जापान के ओसाका शहर में 28-29 जून को इस शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, “ओसाका के होटल में पहुंचने पर भारतीय समुदाय के उत्साही एवं गौरवान्वित युवा सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया।” 

टॅग्स :जापाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल