लाइव न्यूज़ :

विदेश सचिव श्रृंगला ने ब्लिंकन से मुलाकात की, द्विपक्षीय संबंधों, अफगानिस्तान के हालात पर चर्चा की

By भाषा | Updated: September 2, 2021 23:59 IST

Open in App

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बृहस्पतिवार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों के साथ ही अफगानिस्तान के हालात पर चर्चा की। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए बुधवार को वाशिंगटन पहुंचे श्रृंगला ने उप विदेश मंत्री वेंडी शेरमेन से भी मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ''विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन से मुलाकात की। द्विपक्षीय संबंधों और अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा हुई।'' शेरमेन के साथ बैठक के दौरान विदेश सचिव ने स्वास्थ्य सेवा, रक्षा एवं सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जलवायु परिवर्तन और स्वच्छ ऊर्जा सहित अन्य क्षेत्रों में भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर महत्वपूर्ण चर्चा की। बागची ने कहा, '' उन्होंने अफगानिस्तान, हिंद-प्रशांत क्षेत्र के अलावा कोविड-19 महामारी के हालात की भी समीक्षा की। साथ ही संयुक्त राष्ट्र और पारस्परिक हित के अन्य क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर सहयोग को लेकर चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईरान में 9000 भारतीय?, MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा- एडवाइजरी के बाद कई स्वदेश लौटे, घर लौटे कतर में फंसे 500 भारतीय, वीडियो

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा