लाइव न्यूज़ :

विदेश सचिव श्रृंगला ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री से की मुलाकात,द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की

By भाषा | Updated: December 7, 2021 19:16 IST

Open in App

(अनीसुर रहमान)

(नाम में सुधार के साथ)

ढाका, सात दिसंबर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने मंगलवार को यहां बांग्लादेशी विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमिन से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच विविध मुद्दों और बढ़ते द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की, जिनमें कोविड-19 महामारी पर लगाम लगाना भी शामिल है।

दो पड़ोसी देशों के बीच व्यापक सहयोग की समीक्षा के लिये दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर यहां पहुंचे श्रृंगला ने अपने समकक्ष मसूद बिन मोमिन से भी मुलाकात की और सभी मोर्चों पर द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति पर चर्चा की।

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, “विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने विदेश मंत्री डॉ. ए के अब्दुल मोमिन से मुलाकात की। हमारे कोविड सहयोग समेत दोनों देशों के बीच व्यापक और बढ़ते सहयोग की समीक्षा की। संयुक्त रूप से आयोजित ‘मैत्री दिवस’ की सफलता पर संतोष व्यक्त किया।”

भारतीय उच्चायोग ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अपने समकक्ष के साथ मुलाकात के दौरान विदेश सचिव ने “भारत और बांग्लादेश के बीच कूटनीतिक संबंध स्थापित होने के 50 साल पूरे होने पर विशेष वर्ष में सभी मोर्चों पर द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति पर चर्चा की।”

बांग्लादेश के विदेश सचिव ने राजधानी में हवाई अड्डे पर श्रृंगला का स्वागत किया। श्रृंगला का बुधवार को बांग्लोदश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात का कार्यक्रम है।

श्रृंगला के सड़क परिवहन एवं पुल मंत्री और सत्तारूढ़ अवामी लीग के महासचिव ओबैदुल कादर से भी मिलने की उम्मीद है।

नयी दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि बांग्लादेश की यात्रा दोनों देशों के बीच व्यापक सहयोग की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करेगी। यह यात्रा 15 से 17 दिसंबर के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बांग्लादेश की राजकीय यात्रा की तैयारी में भी मदद करेगी।

भारत और बांग्लादेश ने सोमवार को 'मैत्री दिवस' मनाया था। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1971 में भारत द्वारा बांग्लादेश को मान्यता देने के अवसर पर छह दिसंबर को ‘मैत्री दिवस’ मनाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक