लाइव न्यूज़ :

द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने कुवैत पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर

By भाषा | Updated: June 10, 2021 10:30 IST

Open in App

कुवैत सिटी, 10 जून विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए बृहस्पतिवार को कुवैत पहुंचे। यहां वह कई उच्च स्तरीय बैठकें करेंगे और कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-सबा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके लिए लिखा एक पत्र भी देंगे।

कुवैत के विदेश मंत्री और कैबिनेट मामलों के राज्य मंत्री, शेख अहमद नासिर अल-मोहम्मद अल-सबा के निमंत्रण पर जयशंकर यहां आए हैं। बतौर विदेश मंत्री यह उनकी पहली कुवैत यात्रा है।

कुवैत में भारत के दूतावास ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘भारत के माननीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर द्विपक्षीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे और उनकी अगवानी राजदूत ने की।’’

दोनों देशों ने करीब तीन महीने पहले ऊर्जा, व्यापार, निवेश और श्रम तथा सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में संबंधों को मजबूती प्रदान करने के लिए एक रूपरेखा बनाने के उद्देश्य से ‘मंत्री स्तरीय संयुक्त आयोग’ स्थापित करने का निर्णय किया था।

कुवैत के विदेश मंत्री शेख अहमद नसीर अल-मोहम्मद अल-सबा मार्च में भारत गए थे, उसी दौरान दोनों पक्षों ने संयुक्त आयोग के गठन का फैसला किया था।

जयशंकर की यात्रा से पहले नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा था कि यात्रा के दौरान वह उच्च स्तरीय बैठकें करेंगे और कुवैत में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। इसमें कहा गया था कि जयशंकर प्रधानमंत्री की ओर से कुवैत के अमीर को लिखा एक व्यक्तिगत पत्र भी ले जाएंगे।

वर्ष 2021-22 में भारत और कुवैत के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ है।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारत की मदद करने की खातिर कुवैत ने राहत सामग्री एवं मेडिकल ऑक्सीजन भेजी है। बीते कुछ हफ्तों में भारतीय नौसेना के पोत कुवैत से बड़ी मात्रा में मेडिकल ऑक्सीजन लेकर भारत गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल