लाइव न्यूज़ :

पहली बार प्रमुख रिपब्लिकन सांसदों ने बाइडन को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति माना

By भाषा | Updated: December 15, 2020 19:02 IST

Open in App

(तीसरे पैरा से शब्द हटाते हुए)

वॉशिंगटन, 15 दिसंबर (एपी) पहली बार कई प्रमुख रिपलब्लिकनों ने कहा है कि राष्ट्रपति चुनावों में डेमोक्रेट पार्टी के जो बाइडन विजेता हैं।

राज्यों में परिणामों की पुष्टि होने के बाद रिपब्लिकन नेताओं के पास दो विकल्प थे कि या तो बाइडन को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति घोषित करें या चुपचाप रहें, क्योंकि ट्रंप चुनाव परिणामों को बदलने की संभावना के लिए अभियान जारी रखे हुए हैं।

सीनेट नेता मिच मैककॉनेल ने सोमवार को मुद्दे पर कुछ नहीं कहा। लेकिन कई सीनेटर ने कहा कि आगे बढ़ने का समय आ गया है।

दक्षिण डकोटा के सीनेटर जॉन थूने ने कहा, ‘‘किसी समय पर आपको अंजाम भुगतना होगा। इलेक्टोरल कॉलेज द्वारा आज मुद्दों का समाधान करने के बाद हर किसी के लिए आगे बढ़ने का समय आ गया है।’’

मिसौरी के सीनेटर रॉय ब्लंट ने कहा कि समिति अब ‘‘उपराष्ट्रपति बाइडन को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के तौर पर ’’ देखेगी। पिछले हफ्ते उद्घाटन समिति में शामिल रिपब्लिकन ने सार्वजनिक तौर पर ऐसा करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सोमवार को इलेक्टोरल कॉलेज का वोट ‘‘काफी महत्वपूर्ण’’ था। टेक्सास के सीनेटर जॉन कॉरनीन ने कहा कि आगे की कानूनी चुनौतियों को पार पाते हुए यह लगता है कि बाइडन राष्ट्रपति होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना