लाइव न्यूज़ :

ईरान में कोरोना वायरस के साथ-साथ बाढ़ से आफत, 21 लोगों की मौत, 22 लोग घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 1, 2020 19:55 IST

मोज्तबा खालिदी ने ईरान की समाचार एजेंसी ‘आईएसएनए’ को बताया कि बाढ़ में 22 लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि 11 लोगों की मौत फार्स प्रांत में हुई है जबकि होर्मोजान और कौम में तीन-तीन, सिस्तान और बलूचिस्तान में दो-दो और बुशहर और खुजेस्तान में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देएक व्यक्ति अभी लापता है। बाढ़ से पिछले सप्ताह 12 लोगों की मौत हुई थी और खालिदी ने भारी बारिश होने की चेतावनी भी दी थी।देश में 3,036 लोगों के मरने और 47,593 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 

तेहरानः ईरान में भारी बारिश के कारण आयी बाढ़ में 21 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति लापता है। देश की आपात सेवाओं के प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मोज्तबा खालिदी ने ईरान की समाचार एजेंसी ‘आईएसएनए’ को बताया कि बाढ़ में 22 लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि 11 लोगों की मौत फार्स प्रांत में हुई है जबकि होर्मोजान और कौम में तीन-तीन, सिस्तान और बलूचिस्तान में दो-दो और बुशहर और खुजेस्तान में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

खालिदी ने बताया कि एक व्यक्ति अभी लापता है। बाढ़ से पिछले सप्ताह 12 लोगों की मौत हुई थी और खालिदी ने भारी बारिश होने की चेतावनी भी दी थी। फिलहाल ईरान कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। देश में 3,036 लोगों के मरने और 47,593 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 

टॅग्स :ईरानकोरोना वायरसबाढ़मौसम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?