लाइव न्यूज़ :

एथेंस में आग का कहर जारी, हजारों लोगों ने घर छोड़े

By भाषा | Updated: August 6, 2021 11:04 IST

Open in App

एथेंस (यूनान), छह अगस्त (एपी) एथेंस के बाहरी इलाके में जंगल में लगी भीषण आग की लपटों को आबादी वाले क्षेत्रों, बिजली प्रतिष्ठानों और ऐतिहासिक स्थलों तक फैलने से रोकने के लिए दमकल कर्मियों ने रातभर मशक्कत की। चार दिन से आग लगी हुई है, जिसके कारण हजारों स्थानीय निवासियों को अपने घरों को छोड़ना पड़ा।

गर्म हवाओं के कारण राजधानी के उत्तर में 20 किलोमीटर (12.5 मील) दूर वन क्षेत्रों में आग लग गई और कई घर तबाह हो गए हैं। दमकल विभाग के सैकड़ों कर्मचारियों ने फिलहाल आग को आगे फैलने से रोक दिया।

एथेंस को उत्तरी यूनान से जोड़ने वाले देश के मुख्य राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया था, क्योंकि पानी गिराने वाले विमानों के सुबह होने पर वहां पहुंचने से पहले दमकल कर्मी आग की लपटों को रोकने के लिए सड़क को एक अवरोधक के तौर पर इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे थे। तमाम कोशिशों के बावजूद आग राजमार्ग पर कई जगह फैल गई।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने की कोशिश के दौरान कई दमकल कर्मी तथा स्वयंसेवक झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दमकल विभाग के ब्रिगेडियर जनरल एरिस्टोटेलिस पापाडोपोलोस ने कहा, ‘‘ देश में गर्म हवाएं चलते हुए 10 दिन हो गए हैं और पूरा देश इससे प्रभावित है। पिछले 30 साल में इतनी प्रचंड गर्म हवाएं इससे पहले कभी नहीं चलीं।’’

मौसम की स्थिति और खराब होने की आशंका के बीच दक्षिणी यूनान में बृहस्पतिवार और शुक्रवार तड़के करीब 60 गांवों और बस्तियों को खाली कराया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा