लाइव न्यूज़ :

वित्तमंत्री सुनक ने कोविड-19 संबंधी यात्रा प्रतिबंध में ढील के लिए प्रधानमंत्री जॉनसन को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: August 1, 2021 18:09 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, एक अगस्त ब्रिटेन के राजकोष चांसलर (वित्तमंत्री) ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को पत्र लिखकर कोविड-19 की वजह से लगे यात्रा प्रतिबंधों में तत्काल ढील देने का अनुरोध किया है ताकि देश की अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाया ज सके।

‘द संडे टाइम्स’ की खबर के मुताबिक जॉनसन मंत्रिमंडल में भारतीय मूल के वरिष्ठ मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि ब्रिटेन के सीमा नियमों से अर्थव्यवस्था और पर्यटन को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने यह चेतावनी मंत्रियों की बृहस्पतिवार को होने वाली बैठक से पहले दी है जिसमें अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए अद्यतन की गई ट्रैफिक लाइट के रंगों पर आधारित प्रणाली को मंजूरी दी जानी है। इसमें भारत को लाल सूची में रखा गया है जिसका अभिप्राय है कि भारत से यात्रा पर रोक है और वहां से यहां आने वाले ब्रिटेन निवासियों को 10 दिनों तक अनिवार्य रूप से होटल में पृथकवास में रहना होता है। हालांकि, भारतीय समुदाय को उम्मीद है कि अगले हफ्ते की समीक्षा में उन्हें राहत मिलेगी और भारत को नारंगी श्रेणी में कर दिया जाएगा।

जॉनसन को लिखे पत्र की जानकारी रखने वाले व्यक्ति के हवाले से अखबार ने लिखा, ‘‘ ऋषि ने यात्रा प्रतिबंधों के मामले में समय की मांग की है।’’ खबर के मुताबिक ऋषि ने पत्र में चेतावनी दी है कि ब्रिटेन की सीमा नीति ‘‘ हमारे प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले सख्त है’’ और इन पाबंदियों से रोजगार पर बुरा असर पड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

विश्व अधिक खबरें

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया