मिस्र: "नौजवानों के लिए खतरनाक" डांस वीडियो बनाने के लिए गायिका हिरासत में, जांच जारी

By रामदीप मिश्रा | Published: January 4, 2018 06:36 PM2018-01-04T18:36:46+5:302018-01-04T18:44:16+5:30

शिकायतकर्ता ने वीडियो मिस्र समाज और खासकर युवाओं के लिए खतरनाक होने का आरोप लगाया है।

Female pop star arrested in Egypt for sexual music video | मिस्र: "नौजवानों के लिए खतरनाक" डांस वीडियो बनाने के लिए गायिका हिरासत में, जांच जारी

pop singer

मिस्र में एक और पोप गायिका को हिरासत में लिया गया है। उस पर आरोप है कि उसने जिस म्यूजिक वीडियो बनाया है वह अश्लील और उत्तेजना भड़काने वाला है। गायिका का नाम लीला आमेर है। खबरों को मुताबिक, वीडियो को लेकर विवाद बढ़ने के बाद सिंगर को चार दिन के लिए हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में अहमद मेहरान नाम के वकील ने शिकायद दर्ज कराई थी, जिसके बाद केस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि यह वीडियो मिस्र समाज और खासकर युवाओं के लिए खतरनाक है।

वहीं इससे पहले मिस्र की एक अदालत ने एक पॉप गायिका को दो साल के लिए जेल भेज दिया। गायिका एक म्यूजिक वीडियो में इनरवियर पहने और केला खाते हुए दिखाई दी थी। उसका नाम शायमा को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप था कि उनका म्यूजिक वीडियो अश्लील है और उत्तेजना भड़काने वाला है।

बता दें कि शायमा अपने म्यूजिक वीडियो में केला खाती नजर आई थीं। इस वीडियो में उन्हें छात्रों से भरी एक क्लास में पढ़ाते हुए भी दिखाया गया था। वीडियो के सामने आने के बाद खूब हंगामा बरपा था और मिस्र की जनता व सरकार को शायमा का फल खाने का तरीका अश्लील लगा। साथ ही समाज के लिए हानिकारक दिखाई दिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

Web Title: Female pop star arrested in Egypt for sexual music video

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे