अमेरिका: FBI ने कैपिटल हिल हिंसा मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार, 300 से अधिक लोगों के खिलाफ तय हैं आरोप

By भाषा | Published: March 9, 2021 08:38 AM2021-03-09T08:38:58+5:302021-03-09T09:08:00+5:30

अमेरिका के संसद भवन में छह जनवरी को ये हिंसा हुई थी। इस मामले में 300 से ज्यादा लोगों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं।

FBI arrested two people in Capitol violence case | अमेरिका: FBI ने कैपिटल हिल हिंसा मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार, 300 से अधिक लोगों के खिलाफ तय हैं आरोप

एफबीआई ने कैपिटल हिंसा मामले में दो लोग गिरफ्तार किया (फाइल फोटो)

Highlightsअमेरिका में कैपिटल हिल में छह जनवरी को हुई थी हिंसाकैपिटल हिंसा मामले में पुलिस के एक अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गयी थी

न्यूयॉर्क: अमेरिका में कैपिटल (संसद भवन) में भीषण हिंसा और दंगा मामले में वांछित दो लोगों को इस सप्ताहांत गिरफ्तार किया गया। संघीय अधिकारियों ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी।

एफबीआई ने अदालत में पेश दस्तावेज में बताया कि रॉबर्टो मिनुटा छह जनवरी को हुई हिंसा के दौरान कैपिटल की सुरक्षा को तोड़कर भीतर घुसा और उसने आक्रामकता दिखाते हुए पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया और अपशब्द कहे।

एफबीआई ने बताया कि मिनुटा (36) न्यूजर्सी के हैकेट्सटाउन का रहने वाला है।

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने मिनुटा को उन छह लोगों में से एक बताया है, जिन्होंने कैपिटल हिंसा से कुछ घंटे पहले ही स्टोन को सुरक्षा प्रदान की थी। स्टोन पर कई गंभीर आरोप थे और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उसकी सजा कम की थी। हिंसा वाले दिन स्टोन वाशिंगटन में ही था, हालांकि उसने हिंसा में किसी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है।

मिनुटा के अलावा 32 वर्षीय स्टीव स्टर्जन को भी गिरफ्तार किया गया है। स्टर्जन मोंटाना के डिलन का रहने वाला है। स्टर्जन पर अवरोधक (बैरिकेड) तोड़कर पुलिस अधिकारियों से धक्का-मुक्की करने का आरोप है।

अमेरिकी संसद भवन परिसर में हुई हिंसा में कैपिटल पुलिस के एक अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गयी थी और घटना के बाद दो पुलिस अधिकारियों ने खुदकुशी कर ली थी। हमले में 300 से अधिक लोगों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: FBI arrested two people in Capitol violence case

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे