चीन के शांडोंग प्रांत में बेरूत जैसा विस्फोट, सामने आया खौफनाक वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Published: August 15, 2020 12:56 PM2020-08-15T12:56:16+5:302020-08-15T12:56:16+5:30

लेबनान की राजधानी बेरूत में हाल ही में भीषण धमाका हुआ था। विस्‍फोट में अबतक 178 लोगों की मौत हो गई है और कई हजार लोग घायल हैं।

explosion occurred near a market in Jining, East China's Shandong Province on Saturday morning | चीन के शांडोंग प्रांत में बेरूत जैसा विस्फोट, सामने आया खौफनाक वीडियो

जिस जगह पर चीन में धमाका हुआ (तस्वीर सोर्स- वीडियो स्क्रीनशॉट)

Highlightsचीन में हुए धमाके में बाजार में काफी नुकसान हुआ है। कई लोगों के घायल होने की खबर है। विस्फोट से आस-पास के कई घरों की छत उड़ गई है और घरों के शीशे भी टूट गए हैं।

शांडोंग:चीन के शांडोंग प्रांत में एक बाजार के पास बड़ा विस्फोट हुआ है। शांडोंग पूर्वी चीन इलाके में पड़ता है। चीन में धमाका बेरूत जैसे हुए भीषण धमाके की तरह ही हुआ है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। हालांकि इस विस्फोट में कितने लोग घायल हुए हैं और जान-माल की क्या छति हुई है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। 

धामके बाद चारों ओर धुआं फैल गया था वहीं आकाश में भी धुएं का विशाल गुबार देखा गया। इतना ही विस्फोट से आस-पास के कई घरों की छत उड़ गई है और घरों के शीशे भी टूट गए हैं। ग्लोबल टाइम्स ने ट्वीट किया, पूर्वी चीन के शांडोंग प्रांत के जीनिंग में शनिवार (15 अगस्त)  सुबह एक विस्फोट हुआ। घटनास्‍थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। 

ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। ट्वीट में कहा गया है कि शरुआती जांच में पता चला है कि धमाका किसानों के सामान रखने की जगह पर हुआ है। जिसमें लकड़ी काटने के दौरान बिजली के तारों को नुकसान हुआ जिससे आग लगी और धमाका हुआ। 

लेबनान बेरूत विस्फोट मामले में अबतक 178 लोगों की मौत हुई, 5 हजार हुए थे घायल

लेबनान की राजधानी बेरूत में हाल ही में बड़ा विस्फोट हुआ था। इस धमाके में अबतक 178 लोगों की मौत हुई है। अभी कई घायल लोग अस्पताल में भर्ती हैं। विस्फोट में कुल 5 हजार से अधीक लोग घायल हुए थे। 

रिपोर्ट के मुताबिक बेरूत पोर्ट पर वेयर हाउस के अंदर 6 साल से 2,750 टन अमोनियम नाइट्रेट रखा हुआ था। धमाका इस अमोनियम नाइट्रेट की वजह से हुआ। विस्‍फोट इतना भीषण था 1.5 किमी दूर तक इसका असर दिखा था। बनान में हुए धमाके में 5 भारतीयों को भी मामूली चोटें आई थी। 

Web Title: explosion occurred near a market in Jining, East China's Shandong Province on Saturday morning

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Chinaचीन