लाइव न्यूज़ :

मैक्सिको के विशेषज्ञों ने भारत के टीके को मंजूरी देने की सिफारिश की

By भाषा | Updated: March 6, 2021 10:13 IST

Open in App

मैक्सिको सिटी, छह मार्च (एपी) मैक्सिको की एक तकनीकी समिति के विशेषज्ञों ने भारतीय दवा कंपनी भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोविड-19 टीके ‘‘कोवैक्सीन’’ के इस्तेमाल की सर्वसम्मति से सिफारिश की।

समिति की रिपोर्ट को संघीय चिकित्सा सुरक्षा आयोग के मंजूरी बोर्ड के पास भेजा गया है।

कोविड-19 टीके के अंतिम चरण के परीक्षण के नतीजों के संबंध में टीका निर्माता द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार यह टीका कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने में करीब 81 प्रतिशत कारगर है।

भारत बायोटेक का ब्राजील के साथ सितंबर तक टीके की दो करोड़ खुराकें देने का समझौता पहले ही हो चुका है। मैक्सिको में यह पांचवां टीका होगा जिनके इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिलेगी।

देश में शुक्रवार को संक्रमण से 712 और लोगों की मौत हो गई, जिससे इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर करीब 1,90,000 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्व अधिक खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल