लाइव न्यूज़ :

काबुल से लोगों को निकालने की समयसीमा करीब आने के बीच यूरोप ने सख्त चेतावनी दी

By भाषा | Updated: August 26, 2021 14:02 IST

Open in App

लंदन, 26 अगस्त (एपी) यूरोपीय देशों ने अफगानिस्तान से हवाई मार्ग से लोगों को निकालने को लेकर घटते दिनों की बृहस्पतिवार चेतवानी दी जबकि वहीं ब्रिटेन के एक अधिकारी ने आगाह किया है कि काबुल हवाई अड्डे पर जल्द हमला किया जा सकता है। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद हजारों लोग मुल्क छोड़ने की कोशिश में हैं और काबुल हवाई अड्डे के जरिए वे देश से निकलना चाह रहे हैं।फ्रांस ने कहा कि वह शुक्रवार रात से अफगानिस्तान से लोगों को निकालना बंद कर देगा जबकि डेनमार्क ने कहा कि काबुल हवाई अड्डे से उसकी आखिरी उड़ान रवाना हो चुकी है। रात में, अफगानिस्तान के इस्लामिक स्टेट से जुड़े संभावित खतरे के बारे में पश्चिमी देशों की राजधानियों से नई चेतावनियां सामने आईं। तालिबान ने देशभर की जेलों से कैदियों को रिहा कर दिया जिसके बाद इस्लामिक स्टेट की ताकत बढ़ने की आशंका है। ब्रिटेन के सशस्त्र बल मंत्री जेम्स हीप्पे ने बृहस्पतिवार को बीबीसी से कहा कि हवाई अड्डे पर “आसन्न हमले की बहुत विश्वसनीय सूचना है।” हीप्पे ने माना कि लोग किसी भी तरह से देश से निकलना चाह रहे हैं, और कतार में लगे कई लोग अपना भाग्य आज़माना चाहते हैं लेकिन इस खतरे की सूचना वास्तव में विश्वसनीय है और जल्दी वास्तविकता में बदल सकती है।फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां कास्ते ने फ्रांसीसी रेडियो ‘आरटीएल’ से कहा कि 31 अगस्त तक अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी की वजह से ‘‘हम कल शाम के बाद से काबुल हवाई अड्डे से लोगों को निकाल नहीं पाएंगे।”इस बीच डेनमार्क की रक्षा मंत्री ट्राइन ब्रामसे ने आगाह किया है कि विमानों को काबुल भेजना या काबुल से उड़ान भरना अब सुरक्षित नहीं है। डेनमार्क की आखिरी उड़ान 90 से अधिक सैनिकों और राजनयिकों को लेकर काबुल से रवाना हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धः अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया भेजा?, डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्ला से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को किया बैन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा