लाइव न्यूज़ :

ईयू सदस्य अमेरिका से आने पर्यटकों पर से यात्रा प्रतिबंध हटाने को सहमत हुए

By भाषा | Updated: June 16, 2021 19:44 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 16 जून (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) ने अनुशंसा की है कि सदस्य देश अमेरिका से आने वाले पर्यटकों के आने पर लगी रोक हटाने की शुरुआत कर सकते हैं।

यूरोपीय संघ के देश बुधवार को अमेरिका को उस सूची में शामिल करने पर सहमत हुए जिसमें उन देशों के रखा गया है जिन पर गैर जरूरी यात्रा पर से रोक हटाई जानी चाहिए। इस प्रस्ताव को ब्रसेल्स में सभी 27 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों की बैठक में स्वीकार किया गया।

हालांकि, यह प्रस्ताव सदस्य देशों के लिए बाध्यकारी नहीं है और उनकी राष्ट्रीय सरकार को अधिकार होगा कि वे अमेरिका से आने वाले लोगों के प्रवेश के लिए जांच रिपोर्ट या टीकाकरण की शर्त रख सकते हैं। कुछ ईयू सदस्य पहले ही अमेरिका से आ रहे यात्रियों को अपनी सीमा में प्रवेश की अनुमति दे रहे हैं।

ईयू ने इस सूची में अमेरिका के अलावा पांच और देशों- उत्तरी मैसोडोनिया, अल्बानिया, सर्बिया, लेबनान और ताइवान- को शामिल किया है।

यूरोपीय परिषद इस सूची को महामारी के आंकड़ों के आधार पर अद्यतन करती है और प्रत्येक दो सप्ताह पर इस सूची की समीक्षा की जाती है।

ईयू के स्थायी प्रतिनिधियों ने चीन के विशेष प्रशासित क्षेत्र मकाउ और हांगकांग के लिए भी पारस्परिक आधार की शर्त हटाने का फैसला किया। इन अनुशंसाओं को शुक्रवार को औपचारिक मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना