लाइव न्यूज़ :

भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने नए अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी से की मुलाकात, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 25, 2023 09:33 IST

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने वॉशिंगटन में शुक्रवार को आयोजित शपथ समारोह में एरिक गार्सेटी को भारत में अमेरिका के नए राजदूत के रूप में आधिकारिक रूप से शपथ दिलाई।

Open in App
ठळक मुद्देलॉस एंजिलिस के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी भारत में अमेरिका के नए राजदूत नियुक्त हुए हैं।अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी को बधाई दी।अमेरिकी सीनेट ने इस महीने की शुरुआत में भारत में अमेरिका के अगले राजदूत के रूप में गार्सेटी के नामांकन की पुष्टि कर दी थी।

वॉशिंगटन: लॉस एंजिलिस के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी भारत में अमेरिका के नए राजदूत नियुक्त हुए हैं। इसी क्रम में अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू और भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने शनिवार को भारत, अमेरिका की द्विपक्षीय साझेदारी को गहरा करने की तात्कालिक प्राथमिकताओं पर चर्चा की।

संधू ने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "भारत में अमेरिका के राजदूत के रूप में शपथ लेने पर एरिक गार्सेटी को बधाई दी। जैसा कि वह भारत के लिए प्रस्थान करने की तैयारी कर रहे हैं, हमने अपने नेताओं के दृष्टिकोण के अनुरूप द्विपक्षीय साझेदारी को गहरा करने के लिए कुछ तात्कालिक प्राथमिकताओं पर चर्चा की। एरिक के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।"

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने वॉशिंगटन में शुक्रवार को आयोजित शपथ समारोह में एरिक गार्सेटी को भारत में अमेरिका के नए राजदूत के रूप में आधिकारिक रूप से शपथ दिलाई। अमेरिकी सीनेट ने इस महीने की शुरुआत में भारत में अमेरिका के अगले राजदूत के रूप में गार्सेटी के नामांकन की पुष्टि कर दी थी। 

इससे भारत में दो साल से अधिक समय से रिक्त पड़े अमेरिकी राजदूत के पद पर गार्सेटी की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया था। शपथ समारोह के बाद अपनी नई राजनयिक भूमिका के बारे में पूछे जाने पर गार्सेटी ने कहा, "मैं इस पद पर सेवाएं देने को लेकर उत्सुक हूं।" शपथ समारोह में गार्सेटी की पत्नी एमी वेकलैंड, पिता गिल गार्सेटी, मां सुके गार्सेटी, सास डी वेकलैंड और परिवार के कई अन्य करीबी सदस्य शामिल हुए।

(भाषा इनपुट के साथ)

 

टॅग्स :अमेरिकाभारतकमला हैरिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल