लाइव न्यूज़ :

हमारे कोविड रोधी टीके की बूस्टर खुराक लेने वालों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी: जॉनसन एंड जॉनसन

By भाषा | Updated: September 21, 2021 18:02 IST

Open in App

लंदन, 21 सितंबर (एपी) जॉनसन एंड जॉनसन (जे एंड जे) ने डेटा जारी किया है, जिसमें दर्शाया गया है कि उसके कोरोना वायरस रोधी टीके की पहली खुराक ले चुके लोगों को इसकी बूस्टर खुराक देने पर उनकी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हुई है।

कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि उसने अपने टीके की खुराक लेने वाले वाले लोगों पर दो प्रारंभिक अध्ययन किये हैं। अध्ययनों में उसने पाया है कि दूसरी खुराक लेने से 18 वर्ष से 55 वर्ष की आयु के लोगों में एंटीबॉडी प्रतिक्रिया बढ़ गई। हालांकि अध्ययनों के परिणामों की अभी समीक्षा नहीं की गई है।

जे एंड जे के वैश्विक अनुसंधान एवं विकास प्रमुख डॉक्टर मथाई मेम्मन ने कहा, ''जॉनसन एंड जॉनसन कोविड-19 वैक्सीन की एक बूस्टर खुराक ने अध्ययन में हिस्सा लेने वालों की एंटीबॉडी प्रतिक्रियाओं को और बढ़ा दिया। ये लोग हमारा टीका लगवा चुके थे।''

कंपनी अपने टीकों की बूस्टर खुराकों के इस्तेमाल के संबंध में यूएस खाद्य एंव औषधि प्रशासन, यूरोपीय औषधि एजेंसी तथा अन्य नियामकों के साथ बात कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की