लाइव न्यूज़ :

बीजिंग: शी जिनपिंग से मिले इमैनुएल मैक्रॉन, ट्वीट कर कहा- मुझे विश्वास है कि शांति निर्माण में चीन की बड़ी भूमिका है

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 6, 2023 13:32 IST

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुझे विश्वास है कि शांति निर्माण में चीन की बड़ी भूमिका है। मैं इसी पर चर्चा करने, आगे बढ़ने के लिए आया हूं।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की।मैक्रॉन ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि शांति निर्माण में चीन की बड़ी भूमिका है।

बीजिंग: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। समाचार एजेंसी एएनआई ने एएफपी के हवाले से यह जानकारी साझा की। वहीं, मैक्रॉन ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मुझे विश्वास है कि शांति निर्माण में चीन की बड़ी भूमिका है। मैं इसी पर चर्चा करने, आगे बढ़ने के लिए आया हूं। राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ हम अपने व्यवसायों, जलवायु और जैव विविधता और खाद्य सुरक्षा के बारे में भी बात करेंगे।"

तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर बुधवार को पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति ने चीन की राजधानी बीजिंग में सत्ता के केंद्र ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल के बाहर शी जिनपिंग से हाथ मिलाया। हिंदुस्तान टाइम्स ने एएफपी के एक पत्रकार के हवाले से बताया कि शी ने चीनी और फ्रांसीसी झंडों से सजे एक विशाल रेड कार्पेट पर अपने मेहमान का स्वागत किया, जबकि देशों के राष्ट्रगान बज रहे थे।

टॅग्स :इमेनुअल मेक्रोशी जिनपिंगफ़्रांसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट