लाइव न्यूज़ :

इक्वाडोर के तीन शहरों की जेलों में झड़प, 75 कैदियों की मौत, 800 पुलिस अधिकारी नियंत्रण में जुटे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2021 20:07 IST

सोमवार को झड़प शुरू होने के बाद से सामरिक इकाइयों के सैंकड़ों अधिकारियों की यहां तैनाती की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देस्थिति पर नियंत्रण बहाल करने के लिए 800 पुलिस अधिकारियों की मदद ली जा रही है। दो समूह ‘जेल के भीतर अपना आपराधिक दबदबा’ कायम करने की कोशिश कर रहे थे।मोनकायो ने बताया कि दक्षिणी इक्वडोर के क्यूनका की जेल में 40 लोगों की मौत हुई।

क्वीटोः इक्वाडोर के तीन शहरों की जेलों में प्रतिद्वंद्वी समूह के बीच झगड़े और जेल से भागने की कोशिश में 75 कैदियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दर्जनों अन्य घायल हुए हैं।

कारागार निदेशक एडमुंडो मोनकायो ने कहा कि यहां की स्थिति पर नियंत्रण बहाल करने के लिए 800 पुलिस अधिकारियों की मदद ली जा रही है। सोमवार को झड़प शुरू होने के बाद से सामरिक इकाइयों के सैंकड़ों अधिकारियों की यहां तैनाती की गई है।

उन्होंने बताया कि दो समूह ‘जेल के भीतर अपना आपराधिक दबदबा’ कायम करने की कोशिश कर रहे थे और सोमवार को पुलिस अधिकारियों ने यहां हथियारों का पता लगाने के लिए अभियान शुरू किया था, जिसके बाद यहां झड़प हुई।

मोनकायो ने बताया कि दक्षिणी इक्वडोर के क्यूनका की जेल में 40 लोगों की मौत हुई। वहीं ग्वाक्विल में 25 और लटाकुंगा में 10 लोगों की मौत हुई। उन्होंने बताया कि देश की जेलों में कुल कैदियों में से 70 फीसदी कैदी इन जेलों में हैं।

दक्षिणपूर्वी ईरान में संघर्ष में तीन की मौतः सांसद

पाकिस्तान की सीमा के पास ईरान के सरावान शहर में संघर्षों में तीन लोगों की मौत हो गई है। सोमवार को ईंधन तस्करों ने सीमा पर गोलीबारी कर दी थी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद मंगलवार को गुस्साई भीड़ जिला गवर्नर के दफ्तर में घुस गई।

संसद में सरावान के प्रतिनिधि मलक फाज़ेली के हवाले से खबर दी, “ जहां तक मैं जानता हूं, अस्पताल ले जाते समय तीन लोगों की मौत हो गई।“ यह स्पष्ट नहीं है कि सभी तीन लोगों की मौत सरहद पर हुई गोलीबारी में हुई है या एक शख्स की जान जिला गवर्नर के दफ्तर में हुए हंगामे में गई है। फाजेली ने कहा कि आठ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से तीन को छुट्टी दे दी गई है।

उन्होंने कहा कि शहर में अब शांति है। सीमा की दूसरी तरफ पाकिस्तान में अधिकारियों ने भी जन हानि पर दुख जताया है और दोनों देशों की सरकार से इसकी जांच करने की गुजारिश की है। बलूचिस्तान प्रांतीय असेम्बली के सदस्य सना उल्लाह बलूच ने एक स्थानीय टीवी से कहा कि उन्होंने लोगों की मौत के बारे में सुना है।

उन्होंने कहा, “ हमारे बेरोज़गार युवा बेरोजगारी की वजह से (ईरान) जाते हैं। वे वहां सिर्फ मजे करने नहीं जाते हैं।“ बलूच ने यह टिप्पणी प्रदर्शनकारियों के सरावान में एक थाने और गवर्नर दफ्तर में घुसने को लेकर की है। उन्होंने कहा, “ पाकिस्तान और ईरान की सरकार को एक नीति बनानी चाहिए.. ताकि इन लोगों को गोली, लाठी और उत्पीड़न का सामना ना करना पड़े।“

नाइजीरिया में संदिग्ध जिहादी विद्रोहियों ने 10 लोगों की हत्या की

उत्तरी नाइजीरिया के मैदुगुड़ी शहर में संदिग्ध जिहादी विद्रोहियों के हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 60 अन्य घायल हो गए। बोर्नो प्रांत के गवर्नर बाबागाना जुलुम ने हमले की पुष्टि की और अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की।

जुलुम ने कहा, ‘‘यह हमले का नया तरीका है, सामान्य आत्मघाती हमले से बिलकुल अलग है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह चिंताजनक है और इसकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए रणनीति बनाने की जरुरत है।’’ हमला मंगलवार को शाम करीब पौने छह बजे हुआ। 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रजेलइराक
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'RCB इस साल IPL जीतेगी': बेंगलुरु जेल में सुरक्षा में सेंध, कैदियों ने टॉयलेट के पाइप में छिपाए फोन, वीडियो लीक किए

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूएई के विदेश मंत्री नाहयान और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान से फोन पर जयशंकर ने की बातचीत, इन मुद्दे पर चर्चा?

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल