लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारी के बीच दुनियाभर में मनाया गया ईस्टर

By भाषा | Updated: April 5, 2021 01:07 IST

Open in App

वेटिकन सिटी, चार अप्रैल (एपी) कोरोना वायरस महामारी के बीच रविवार को ईस्टर का त्योहार दुनिया भर में मनाया गया। लोग सावधानियां बरतते हुए, मास्क पहनकर और अन्य एहतियाती उपायों के साथ प्रार्थना सभा में शामिल हुए।

विशाल रोमन कैथोलिक गिरिजाघरों से लेकर प्रोटेस्टेंट गिरिजाघरों तक, हर जगह श्रद्धालुओं को कोरोना वायरस के नियमों का पालन करते हुए देख गया।

कुछ यूरोपीय देशों में, ईस्टर के दिन भी लोग कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए कतार में खड़े नजर आए।

पश्चिमी देशों में सबसे पहले महामारी की चपेट में आने वाले इटली के लोम्बार्डी क्षेत्र में, एक अस्पताल ने टीका लगवाने आए प्रत्येक व्यक्ति को शांति के प्रतीक के तौर पर ईस्टर केक दिया। इनमें कई बुजुर्ग व्यक्ति थे।

फ्रांस के लियोन में एक फुटबॉल टीम ने टीकाकरण केंद्र के रूप में अपना स्टेडियम खोला। फ्रांस सरकार संक्रमण के नए प्रकोप के बीच टीकाकरण की गति बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

इटली और वेटिकन में भीड़ के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पोप फ्रांसिस ने ईस्टर पर बेसिलिका के अंदर से दुनिया के कई मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने इस अवसर पर फिर से अपील की कि कोविड-19 रोधी टीके सबसे गरीब देशों तक पहुँचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला