लाइव न्यूज़ :

चीन के होतान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.7 मापी गई तीव्रता

By आजाद खान | Updated: March 15, 2023 12:07 IST

चीन में आए भूकंप पर बोलते हुए यूएसजीएस ने बताया है कि यह भूकंप चीन के होतान में 17 किमी की गहराई में आया है। चीन के जिस होतान शहर में यह भूकंप आया है उसे एक नखलिस्तान शहर कहा जाता है जो पश्चिमी चीन का एक स्वायत्त क्षेत्र है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के होतान में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। यहां ये भूकंप 4.7 की तीव्रता से आई थी। ऐसे में अभी तक किसी जान व माल के नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है।

बीजिंग:चीन के होतान में भूकंप आने की खबर सामने आई है। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 मांपी गई है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) की माने तो बुधवार को होतान से 263 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में यह भूकंप आया है। आपको बता दें कि होतान दक्षिण-पश्चिमी झिंजियांग का एक ऐसा नखलिस्तान शहर है जो पश्चिमी चीन के एक स्वायत्त क्षेत्र है। 

यूएसजीएस के अनुसार, यह भूकंप चीन के होतान में 17 किमी की गहराई में आया है। ऐसे में इस भूकंप को लेकर अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। 

इससे पहले गुजरात में भी इससे कम तीव्रता वाला आया था भूकंप

आपको बता दें कि इससे पहले गुजरात के कच्छ जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। ऐसे में यहां भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई थी। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी थी।  गांधीनगर स्थित आईएसआर द्वारा अपनी वेबसाइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके तड़के तीन बजकर 42 मिनट पर महसूस किए गए थे और भूकंप का केंद्र कच्छ जिले के भचाऊ शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्वोत्तर (एनएनई) में 24.6 किमी की गहराई में स्थित था। 

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं हुई थी।  

टॅग्स :चीनभूकंपतुर्की
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा