लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में तालिबान के हमलों एवं हिंसा में दर्जनों मारे गये

By भाषा | Updated: January 19, 2021 19:46 IST

Open in App

काबुल, 19 जनवरी (एपी) कतर में अफगान सरकार के प्रतिनिधियों एवं विद्रोहियों के बीच वार्ता जारी रहने के बावजूद अफगानिस्तान में तालिबान के हमलों एवं हिंसा में दर्जनों लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रक्षा मंत्रालय के एक बयान में बताया गया है कि सोमवार को देर रात कुंदुज प्रांत में चौकियों पर तालिबान के हमले में चार सैनिक शहीद हो गये।

मंत्रालय के अनुसार 15 तालिबान लड़ाके भी मारे गये और 12 अन्य घायल हुए। इस ब्योरे का स्वतंत्र रूप से पुष्टि कर पाना संभव नहीं हैं क्योंकि कुंदुज में पत्रकारों को जाने की अनुमति नहीं है तथा इस प्रांत के ग्रामीण क्षेत्रों में तालिबान का दबदबा है।

हालांकि प्रांतीय परिषद के सदस्य गुलाम रबानी ने बड़ी संख्या में हताहत होने की बात कही। उनके अनुसार दष्ट-ए-आरची जिले में अलग अलग हमलों में तालिबान के हाथों कम से कम 25 सुरक्षाकर्मी मारे गये।

उन्होंने बताया कि प्रांतीय राजधानी कुंदुज के समीप कम से कम आठ अन्य सैनिकों की हत्या कर दी गयी।

तालिबान के प्रवक्ता जबीबुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि इन हमलों के पीछे उसके संगठन के सदस्य शामिल हैं तथा तालिबान चौकियों पर हथियार एवं गोलाबारूद हथियाने में कामयाब रहा।

इस बीच हेलमंद प्रांत में वाशेर जिले के प्रशासनिक प्रमुख अब्दुल जाहिर हकयार की सोमवार रात अज्ञात बंदूकधारियों ने मार डाला। प्रांतीय गवर्नर नबी एल्हाम ने यह जानकारी दी। इस हमले में हकयार के दो अंगरक्षक घायल हेा गये। किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

उरोजगान प्रांत में मोटरसाइिकल पर रखे गए एक बम में धमाका होने से महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम दस लोग घायल हो गये । प्रांतीय गवर्नर उमर शेरजाद ने यह जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका