लाइव न्यूज़ :

'Howdy Modi!' में एकसाथ दिखेगी ट्रंप और मोदी की जोड़ी, इस वजह से ऐतिहासिक है ये आयोजन

By आदित्य द्विवेदी | Updated: September 16, 2019 10:12 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास व्हाइट हाउस ने डोनाल्ड ट्रंप के Howdy Modi! कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि की है। इस समारोह को भारत ने ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देयह भारत और अमेरिका के लोगों के मजबूत सहयोग को दिखाने का बेहतरीन मौका है।भारत ने हाउडी मोदी इवेंट में ट्रंप की सहभागिता को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताया है।

ह्यूस्टन में 22 सितंबर को आयोजित होने वाले पीएम मोदी के मेगा इवेंट 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल होंगे। व्हाइट हाउस ने रविवार को इसकी पुष्टि कर दी। भारत ने इस अवसर को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताया है। माना जा रहा है कि ऐसा पहली बार होगा जब दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के शीर्ष नेता किसी साझा रैली को संबोधित करेंगे। इस साझा रैली से कश्मीर का राग अलाप रहे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के हौसले भी पस्त होंगे।

पीएम मोदी ने इसपर खुशी जताते हुए कहा, 'हमें खुशी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 22 सितंबर को ह्यूस्टन में सामुदायिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ह्यूस्टन में सामुदायिक कार्यक्रम में शामिल होने का अमेरिकी राष्ट्रपति का फैसला दोनों देशों के बीच विशेष मित्रता को रेखांकित करता है।

व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी स्टीफन ग्रीशम ने एक बयान में कहा था, 'यह भारत और अमेरिका के लोगों के मजबूत सहयोग को दिखाने का बेहतरीन मौका है। दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे पुराना लोकतंत्र एक साथ आएंगे साथ ही एनर्जी और व्यापारिक रिश्ते और मजबूत करेंगे।'

अमेरिका में भारत के एम्बेसडर हर्ष वर्धन श्रंगला ने हाउडी मोदी इवेंट में ट्रंप की सहभागिता को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताया है। उन्होंने कहा, 'यह दिखाता है कि भारत और अमेरिका के बीच दोस्ती और सहयोग का कितना मजबूत बंधन बंध गया है।'

पीएम मोदी के कार्यक्रम में ट्रंप के शामिल होने से पाक पीएम इमरान को दोहरा झटका लग सकता है। सितंबर के आखिर में इमरान ट्रंप से मुलाकात करके और यूएन में अपने भाषण में कश्मीर मुद्दा उठाने की फिराक में हैं लेकिन ट्रंप खुद मोदी के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में शायद ही इमरान की बात को ज्यादा तवज्जो मिले।

गौरतलब है कि मोदी और इमरान दोनों 21 सितंबर को ही अमेरिका पहुंचेगे और एक ही दिन (27 सितंबर) दोनों यूएन की जनरल असेंबली (UNGA) में भाषण दे सकते हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंपइमरान खानसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."