लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप समर्थक भीड़ ने अमेरिकी संसद में घुसकर तोड़फोड़ की, ट्रंप पर भीड़ को भड़काने का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2021 09:47 IST

अमेरिकी इतिहास में आज छह जनवरी 2021 को एक काले दिन के रूप में याद किया जाएगा। अमेरिकी इतिहास में यह अभूतपूर्व दिन है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भीड़ को भड़काने का आरोप लगा रहा है। भीड़ ने अमेरिकी कांग्रेस की इमारत में घुस कर तोड़फोड़ की है।

Open in App

वाशिंगटन: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में छह जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप समर्थक भीड़ अमेरिकी कांग्रेस बिल्डिंग (कैपिटल बिल्डिंग) में घुसकर तोड़फोड़ की। अमेरिकी मीडिया के अनुसार कई हजार लोग वहाँ इकट्ठे थे जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने भड़काया।

सीएनएन के अनुसार कुछ सुरक्षाकर्मी इस भीड़ के हमले में घायल हुए हैं। अमेरिकी नेशनल गॉर्ड की पलटन को राजधानी रवाना कर दिया गया।

अमेरिकी मीडिया के अनुसार करीब 30 हजार लोगों की इस भीड़ को पहले डोनाल्ड ट्रंप ने सम्बोधित किया था। अमेरिका के नए राष्ट्रपति को 20 जनवरी को शपथ लेनी है।

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी चुनाव में हार मानने को तैयार नहीं हैं। पिछले साल हुए चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन को जीत मिली है। वहीं रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हार मिली। लेकिन ट्रंप एवं उनके समर्थक आरोप लगा रहे हैं कि चुनाव में धाँधली हुई है।

भीड़ के कांग्रेस कैपिटल बिल्डिंग में घुसने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने एक ट्वीट कर के प्रदर्शनकारियों से शांति बनाये रखने की अपील की है। ट्रंप ने लिखा, 'मैं यूएस कैपिटल में सभी से शांति बनाये रखने की अपील करता हूँ। हिंसा न करें! याद रखें, हम कानून-व्यवस्था का पालन करने वाली पार्टी हैं।'

बुधवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइकल पेंस ने ट्रंप के उस आदेश को मानने से मना कर दिया जिसमें उन्होंने इलेक्टोरल वोटों की गिनती रोकने का अनुरोध किया था। माइकस पेंस ने एक बयान में कहा कि वह अमेरिकी संविधान के प्रति समर्पित हैं और उसके अनुसार वह किसी एक तरह के इलेक्टोरल वोट की गिनती पर रोक नहीं लगा सकते।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

विश्व अधिक खबरें

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे