लाइव न्यूज़ :

भारत दौरे पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, 50 से 70 लाख लोग कर सकते हैं स्वागत, पीएम मोदी को लेकर दिया ये बयान

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 12, 2020 09:42 IST

नई दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर राष्ट्रपति ट्रंप अपनी पत्नी के साथ भारत दौरे पर आएंगे। ग्रिशम ने बताया कि ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी ने इस हफ्ते फोन पर बात की थी।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों देशों की सरकारों ने कहा है कि ट्रंप के पहले दौरे से भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंध बेहतर होंगे।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल़़्ड ट्रंप 24-25 फरवरी को भारत दौरे पर होंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी भारत की आगामी यात्रा पर कहा है, 'मैं भारत जा रहा हूं पर। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पास मिलियन और मिलियन लोग होंगे। एयरपोर्ट से मोटेरा स्टेडियम तक मुझे लगता है कि 5 से 7 (50 से 70 लाख) मिलियन लोग होंगे।' ट्रंप ने कहा, मैं भारत जाने के लिए काफी उत्सुक हूं, पीएम मोदी मेरे एक अच्छे दोस्त हैं, वह एक सज्जन व्यक्ति हैं। हम महीने के अंत में वहां जा रहे हैं। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए यह बात कही। ट्रंप ने कहा, मैं भारत के लिए कुछ करना चाहता हूं..देखते हैं क्या बात होती है, सबकुछ अच्छा रहा चो हम कोई डील जरूर करेंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस महीने 24-25 फरवरी को दो दिवसीय भारत यात्रा पर आएंगे। इस दौरान वह नयी दिल्ली और अहमदाबाद का दौरा करेंगे। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में उनका कार्यक्रम भी है। 

डोनाल्ड ट्रंप का भारत में यह पहला दौरा होगा

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप नई दिल्ली और अहमदाबाद जाएंगे, जो मोदी का गृहनगर है तथा महात्मा गांधी के जीवन और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी 2010 और 2015 में भारत यात्रा कर चुके हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का भारत का यह पहला दौरा होगा । इसने बताया कि ट्रंप और प्रथम महिला राष्ट्रीय राजधानी और अहमदाबाद में आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे और भारतीय समाज के विभिन्न तबकों के लोगों से बातचीत करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह यात्रा दोनों नेताओं को द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करने और हमारी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का अवसर देगी।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल सितंबर में अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान भी ट्रंप को परिवार समेत भारत आने का निमंत्रण दिए जाने के बारे में याद दिलाया था। ट्रंप के भारत दौरे की घोषणा के पहले अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि उसने भारत को 1.9 अरब डॉलर की अनुमानित कीमत पर एकीकृत हवाई रक्षा हथियार प्रणाली उपलब्ध कराने की अनुमति दे दी है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदीअमेरिकाअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल