लाइव न्यूज़ :

न्यूयॉर्क भारतीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएंगी महात्मा गांधी और सत्यजीत रे पर बनीं डॉक्यूमेंट्री

By भाषा | Updated: May 28, 2021 16:12 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 28 मई न्यूयॉर्क भारतीय फिल्म महोत्सव (एनवाईआईआईएफ) के 21वें संस्करण के दौरान महात्मा गांधी और सत्यजीत रे पर बनीं डॉक्यूमेंट्री समेत 58 फिल्में दिखाई जाएंगी। महोत्सव का आयोजन अगले महीने डिजिटल माध्यम से किया जाएगा।

इंडो-अमेरिकन आर्ट्स काउंसिल (आईएएसी) 4 से 13 जून के बीच इस महोत्सव का आयोजन करेगा। महामारी के चलते लगातार दूसरी बार इस महोत्सव का आयोजन डिजिटल माध्यम से किया जा रहा है।

रमेश शर्मा द्वारा निर्देशित ''अंहिसा गांधी: द पावर ऑफ पावरलेस'' और अजितेश शर्मा की ''वॉम्ब: वुमेन ऑफ माइ बिलियंस'' महोत्सव में आकर्षण का केन्द्र होंगी।

रमेश शर्मा ने साल 2019 में महात्मा गांधी 150वीं जयंती के मौके पर ''अंहिसा गांधी: द पावर ऑफ पावरलेस'' बनाने का फैसला लिया था।

महोत्सव में दुनियाभर में मशहूर फिल्मकार, लेखक, चित्रकार व संगीतकार सत्यजीत रे की जन्मशताब्दी के मौके पर ''द म्यूजिक ऑफ सत्यजीत रे'' डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी, जो 1984 में बनी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?