लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री पद पर पहुंचने की कल्पना भी नहीं की थी: मोदी

By भाषा | Updated: October 7, 2021 16:19 IST

Open in App

देहरादून, सात अक्टूबर अपने पिछले 20 साल के सफर को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि शीर्ष पदों पर पहुंचने की कल्पना भी उन्होंने कभी नहीं की थी ।

ऋषिकेश एम्स से देशभर में आक्सीजन संयंत्रों का लोकार्पण करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज के ही दिन 20 साल पहले उन्हें जनता की सेवा का ​दायित्व मिला था ।

उन्होंने कहा, ' लोगों की सेवा करने की मेरी यात्रा तो कई दशक पहले शुरू हो चुकी थी लेकिन आज से 20 वर्ष पूर्व गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मुझे नई जिम्मेदारी मिली थी ।'

मोदी ने कहा कि वैसे यह भी एक संयोग है कि उत्तराखंड का गठन 2000 में हुआ और उनकी यह यात्रा इसके कुछ माह बाद 2001 में शुरू हुई ।

उन्होंने कहा, 'सरकार के मुखिया के तौर पर पहले मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री पद पर पहुंचना, इसकी कल्पना भी मैंने कभी नहीं की थी ।'

प्रधानमंत्री ने कहा कि 20 वर्ष की उनकी यह अखंड यात्रा आज अपने 21 वें वर्ष में प्रवेश कर रही है और इस महत्वपूर्ण वर्ष में उन्हें निरंतर स्नेह और अपनत्व देने वाली धरती पर आकर वह बहुत सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं ।

उन्होंने कहा, 'हिमालय की यह तपोभूमि जो तप और त्याग का मार्ग दिखाती है, उस भूमि पर आकर कोटि—कोटि देश्वासियों की सेवा करने का मेरा संकल्प और दृढ हुआ है । यहां आकर एक नई उर्जा मुझे मिलती है । योग और आयुर्वेद की शक्ति से जिस क्षेत्र ने जीवन को आरोग्य बनाने का समाधान दिया है, वहीं से आज देश भर में अनेक नए आक्सीन संयंत्रों का लोकार्पण हुआ है ।'

उन्होंने कहा कि यह देवभूमि ऋषियों की तपोभूमि रही है और विश्व के लोगों को आकर्षित करती रही है ।

मोदी ने कहा, 'उत्तराखंड की दिव्य धरा ने मुझ जैसे अनेक लोगों के जीवन की धारा को बदलने में बडी भूमिका निभाई है । यह भूमि इसलिए मेरे लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस भूमि से मेरा नाता मर्म का भी है, कर्म का भी है, सत्व का भी है और तत्व का भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब