लाइव न्यूज़ :

हैकिंग के बावजूद अमेरिका घरेलू निगरानी का विस्तार करना नहीं चाहता

By भाषा | Updated: March 13, 2021 12:37 IST

Open in App

वाशिंगटन, 13 मार्च (एपी) विदेशी सरकार समर्थित हैकरों के हमले और साइबर अपराध में बढ़ोतरी के बावजूद बाइडन प्रशासन की योजना अमेरिका के इंटरनेट पर सरकारी निगरानी बढ़ाने की नहीं है। यह जानकारी वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

अधिकारी ने बताया कि प्रशासन को निजता एवं नागरिक अधिकार पर इसके निहितार्थ का ख्याल है और वह मौजूदा परिस्थिति में अमेरिका आधारित इंटरनेट सेवा पर निगरानी के लिए अतिरिक्त प्राधिकार नहीं चाहता।

उन्होंने कहा कि इसके बजाय प्रशासन अपना ध्यान निजी क्षेत्र की कंपनियों के साथ अधिक मजबूत साझेदारी और सूचना साझा करने की व्यवस्था को सुधारने पर केंद्रित करेगा।

अधिकारी ने पहचान गोपनीय रखते हुए बताया कि पहले ही निजी क्षेत्र की कंपनियों की घरेलू इंटरनेट क्षेत्र में व्यापक उपस्थिति है।

यह टिप्पणी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के कॉन्ट्रैक्टर एडवर्ड स्नोडर द्वारा एजेंसी के दस्तावेजों को लीक करने के आठ साल बाद सरकारी निगरानी को लेकर चल रही राजनीतिक बहस और साइबर सुरक्षा एवं निजता के बीच संतुलन की चुनौती की स्वीकृति मानी जा रही है।

विदेशी सरकार समर्थित हैकर लगातार अमेरिका के ‘वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क’ (वीपीएन) का इस्तेमाल अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के निर्देशों से बचने के लिए कर रहे हैं। इन एजेंसियों को कानूनी रूप से घरेलू डिजिटल अवसंरचना की निगरानी करने से रोका गया है।

अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन को हैकिंग की घटनाओं की जानकारी दी गई है और निजी क्षेत्र के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों को व्हाइट हाउस के अधिकारियों से चर्चा में शामिल किया गया है।

जब अधिकारी से पूछा गया कि सरकार नयी निगरानी प्राधिकरण पर विचार कर रही है तो उन्होंने कहा ‘‘अबतक नहीं, अभी नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया