डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा दर्शाती है कि भारत के साथ संबंधों को अमेरिका कितना महत्व देता है: पोम्पिओ

By भाषा | Published: February 28, 2020 10:13 AM2020-02-28T10:13:58+5:302020-02-28T10:13:58+5:30

डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी और 25 फरवरी को भारत दौरे पर थे। यहां वह अपनी पत्नी व अमेरिका की फर्स्‍ट लेडी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका और दामाद के साथ आए थे। यहां उन्होंने 'नमस्‍ते ट्रंप' कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

"Democratic Traditions Unite Us" says Mike Pompeo US On Trump's First India Visit | डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा दर्शाती है कि भारत के साथ संबंधों को अमेरिका कितना महत्व देता है: पोम्पिओ

डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा दर्शाती है कि भारत के साथ संबंधों को अमेरिका कितना महत्व देता है: पोम्पिओ

Highlightsपोम्पिओ ने ट्रंप द्वारा किए गए व्हाइट हाउस के पोस्ट को दोबारा ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘लोकतांत्रिक मूल्य हमें एकजुट करते हैं, साझे हित हमें जोड़ते हैं और राष्ट्रपति के नेतृत्व में हमारी साझेदारी मजबूत हुई है और हो रही है।’’ दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की कार्यवाहक विदेश मंत्री एलिस जी वेल्स ने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका और भारत की साझेदारी में इस सप्ताह शानदार प्रगति की गई।’’

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत की हालिया यात्रा दर्शाती है कि अमेरिका नयी दिल्ली के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देता है। पोम्पिओ ने ट्रंप के दो दिवसीय भारत यात्रा से लौटने के एक दिन बाद गुरुवार को ट्वीट किया कि अमेरिका के राष्ट्रपति की ‘‘इस सप्ताह भारत की पहली आधिकारिक यात्रा इस बात को दर्शाती है कि अमेरिका, भारत एवं अमेरिका के संबंधों को कितना महत्व देता है।’’

भारत यात्रा के दौरान ट्रंप अहमदबाद, आगरा और नई दिल्ली गए थे। पोम्पिओ ने ट्रंप द्वारा किए गए व्हाइट हाउस के पोस्ट को दोबारा ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘लोकतांत्रिक मूल्य हमें एकजुट करते हैं, साझे हित हमें जोड़ते हैं और राष्ट्रपति के नेतृत्व में हमारी साझेदारी मजबूत हुई है और हो रही है।’’

ट्रंप ने व्हाइट हाउस की ओर से जारी पोस्ट में कहा, ‘‘हम भारत के साथ हमारी साझेदारी को और गहरा कर रहे हैं। हम दोनों देश स्वतंत्रता, व्यक्तिगत अधिकारों और कानून के शासन की रक्षा करने वाले संविधानों और लोकतंत्र की साझा परम्पराओं के कारण एकजुट रहे हैं।’’

इस बीच दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की कार्यवाहक विदेश मंत्री एलिस जी वेल्स ने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका और भारत की साझेदारी में इस सप्ताह शानदार प्रगति की गई।’’ वेल्स ने कहा कि ट्रंप की भारत यात्रा ने साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाया है और ऊर्जा, रक्षा, लोगों के बीच आपसी संबंध एवं हिंद-प्रशांत सहयोग जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त किया है। 

Web Title: "Democratic Traditions Unite Us" says Mike Pompeo US On Trump's First India Visit

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे