अफगानिस्तान से लोगों को निकालने की समय सीमा बढ़ाई जानी चाहिए: नॉर्वे

By भाषा | Published: August 24, 2021 03:32 PM2021-08-24T15:32:08+5:302021-08-24T15:32:08+5:30

Deadline for evacuation of people from Afghanistan should be extended: Norway | अफगानिस्तान से लोगों को निकालने की समय सीमा बढ़ाई जानी चाहिए: नॉर्वे

अफगानिस्तान से लोगों को निकालने की समय सीमा बढ़ाई जानी चाहिए: नॉर्वे

कोपनहेगन (डेनमार्क), 24 अगस्त (एपी) नॉर्वे की विदेश मंत्री इने एरिक्सन सोरेइड का कहना है कि अफगानिस्तान से लोगों को निकालने की समय सीमा 31 अगस्त से आगे बढ़ाई जानी चाहिए। एरिक्सन सोरेइड ने मंगलवार सुबह नॉर्वे के प्रसारक ‘टीवी 2’ को बताया, ‘‘मुख्य चिंताओं में से एक यह है कि हवाई अड्डे को बंद कर दिया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हवाई अड्डे का 'सिविल' भाग बंद हैं और हम अफगानिस्तान से लोगों को निकालने के लिए पूरी तरह से अमेरिकी सैन्य अभियान पर निर्भर हैं।’’ उन्होंने नॉर्वे के अन्य प्रसारक ‘एनआरके’ से कहा कि नॉर्वे लोगों को निकालना तब तक जारी रखेगा जब तक काबुल में हवाईअड्डा खुला रहता है। उन्होंने कहा, ‘‘इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि हम नॉर्वे के उन सभी नागरिकों की मदद करने में सक्षम होंगे जो इस बार सहायता चाहते हैं।’’ गौरतलब है कि नार्वे ने अब तक अफगानिस्तान से 374 लोगों को निकाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Deadline for evacuation of people from Afghanistan should be extended: Norway

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Copenhagen