लाइव न्यूज़ :

द.कोरिया 60 वर्ष और उससे कम उम्र के लोगों को ‘एस्ट्राजेनेका’ टीका लगाने पर लेगा फैसला

By भाषा | Updated: April 8, 2021 12:30 IST

Open in App

सियोल, आठ अप्रैल (एपी) दक्षिण कोरिया के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि वे ‘एस्ट्राजेनेका’ के कोविड-19 रोधी टीके को फिर से 60 साल और उससे कम उम्र के लोगों को लगाने के संबंध सप्ताहांत में फैसला लेंगे।

टीका लगाने से कथित तौर पर रक्त के थक्के जमने की खबरों के बाद यूरोप में नियामकों द्वारा शुरू की गई जांच के मद्देनजर देश में टीके लगाने बंद कर दिए गए थे।

‘कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम एजेंसी’ ने बृहस्पतिवार को बताया कि ‘यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी‘ ने इस बात पर जोर दिया कि ‘एस्ट्राजेनेका’ टीका लगाने से अधिकतर लोगों में संक्रमण का जोखिम कम होता है।

उसने यह भी कहा कि उसे टीके लगाने और थक्के जमने में ‘‘संभावित संबंध’’ मिला है।

देश में अभी तक करीब 10 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं। दक्षिण कोरिया में अभी केवल अस्पताल एवं आपात सेवाओं के कर्मचारियों तथा ‘लॉन्ग-टर्म केयर’ के 60 वर्ष या उससे कम उम्र के लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं।

दक्षिण कोरिया का टीकाकरण अभियान मुख्यत: ‘एस्ट्राजेनेका’ टीके पर ही निर्भर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?