श्रीलंका से आगे बढ़ा चक्रवात ‘बुरेवी’, नहीं हुआ ज्यादा नुकसान

By भाषा | Published: December 3, 2020 06:05 PM2020-12-03T18:05:35+5:302020-12-03T18:05:35+5:30

Cyclone 'Buravi' moves ahead of Sri Lanka, not much damage | श्रीलंका से आगे बढ़ा चक्रवात ‘बुरेवी’, नहीं हुआ ज्यादा नुकसान

श्रीलंका से आगे बढ़ा चक्रवात ‘बुरेवी’, नहीं हुआ ज्यादा नुकसान

कोलंबो, तीन दिसंबर श्रीलंका के मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तरी प्रांत में बुधवार रात दस्तक देने वाले चक्रवात ‘बुरेवी’ से बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन अगले 24 घंटे तक इसका असर बना रहेगा।

आपदा प्रबंधन केंद्र ने बताया कि श्रीलंका के त्रिनकोमाली जिले में तिरियाया और कुच्चावेली गांव के बीच चक्रवात ने दस्तक दी। देश के उत्तरी हिस्से में स्थित त्रिनकोमाली में चक्रवात के कारण 200 मिलीमीटर बारिश हुई । हालांकि आशंका के विपरीत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए और जलजमाव भी हुआ लेकिन संपत्ति को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

त्रिनकोमाली में अचानक आयी बाढ़ में 12 घर डूब गए। करीब 630 परिवारों ने अस्थायी राहत शिविरों में पनाह ली जबकि 17,00 परिवारों खुद दूसरी जगह चले गए। वावुनिया जिले में करीब 250 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

मौसम विभाग ने कहा है कि बृहस्पतिवार शाम तक चक्रवात और कमजोर पड़ जाएगा, लेकिन तेज हवाएं चलने और भारी बारिश के कारण तटीय क्षेत्रों में नजर रखनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cyclone 'Buravi' moves ahead of Sri Lanka, not much damage

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे