Cristiano Ronaldo Saudi Pro League campaign 2024: सुपर बॉस!, कोई नहीं मेरे आगे, 35 गोल के साथ रिकॉर्ड, रोनाल्डो ने सभी पछाड़ा, देखें आंकड़े
By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 28, 2024 11:20 IST2024-05-28T11:18:28+5:302024-05-28T11:20:54+5:30
Cristiano Ronaldo Saudi Pro League campaign 2024: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सऊदी प्रो लीग सीज़न में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

file photo
Cristiano Ronaldo Saudi Pro League campaign 2024: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बात निराली है। जिस क्लब में जाते हैं और कोई दीवाना बन जाता है। सऊदी प्रो लीग फुटबॉल में भी कहानी दोहराई गई। पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी ने कमाल कर दिया। 35 गोल के साथ सभी को पछाड़ते हुए नंबर एक काबिज हो गए। रोनाल्डो ने सोमवार को सऊदी प्रो लीग फुटबॉल सत्र का अंत सर्वाधिक गोल के रिकॉर्ड के साथ किया। अल नासर की अल इतिहाद पर 4-2 की जीत के दौरान रोनाल्डो ने विजेता टीम की ओर से दो गोल दागे। इसके साथ ही लीग में उनके गोलों की संख्या 35 हो गई जो 2019 में बनाए अब्दररजाक हमदल्लाह के पिछले रिकॉर्ड से एक गोल अधिक है। अल नासर की टीम 82 अंक के साथ लीग में दूसरे स्थान पर रही।
يُحبّ كرة القدم ..
— نادي النصر السعودي (@AlNassrFC) May 27, 2024
يعيش كلّ لحظاتها بأقصى درجات الشغف ..
ولذلك، هي تكافئُه دائمًا بتخليد اِسمه في تاريخها
قائد نادي #النصر .. كريستيانو رونالدو 💛 pic.twitter.com/D7G7ZakJdf
This is @AlNassrFC! Let's go to Jeddah! 💪🏼 pic.twitter.com/YRf7nTaJsn
— Cristiano Ronaldo (@Cristiano) May 27, 2024
टीम स्थानीय दावेदार अल हिलाल से 14 अंक पीछे रही जिसने दो हफ्ते से भी अधिक समय शेष रहते चैंपियनशिप जीत ली थी और सोमवार को सत्र का अंत 34 दौर की लीग में अजेय रहते हुए किया। टीम ने अपने अंतिम लीग मैच में अल वेहदा को 2-1 से हराया। अल हिलाल की टीम नेमार की गैरमौजूदगी में भी विरोधी टीमों पर आसानी से दबदबा बनाने में सफल रही।
التاريـخ .. نعيشـه الان 💛 pic.twitter.com/APVl457S4W
— نادي النصر السعودي (@AlNassrFC) May 27, 2024
नेमार पिछले साल अगस्त में पेरिस सेंट जर्मेन को छोड़कर इस टीम से जुड़े थे लेकिन अक्टूबर में एसीएल की चोट के कारण पूरे सत्र से बाहर हो गए। अल नासर ने सऊदी प्रो लीग के अपने अंतिम मैच में घरेलू मैदान पर अल इत्तिहाद को 4-2 से हराया और 82 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
العالمي ينتصر في قمة الجولة 34 على الاتحاد💛💪🏻
— القدية لكرة القدم (@qiddiyafootball) May 27, 2024
مبروك الفوز لجماهير #النصر 🤩💛💛💛#مدينة_القدية | #QiddiyaCity#النصر_الاتحادpic.twitter.com/0Jn4LQyiVo
🔚 | صافـرة النهايـة! 💛
— نادي النصر السعودي (@AlNassrFC) May 27, 2024
النصر 4 - 2 الاتحاد
⚽️⚽️ كريستيانو رونالدو
⚽️ عبدالرحمن غريب
⚽️ مشاري النمر
هاردلك لأشقائنا نادي الاتحاد 🙏#النصر_الاتحاد | #AlNassrIttihadpic.twitter.com/DZiA4KPZC5
क्रिस्टियानो रोनाल्डो (2), अब्दुलरहमान ग़रीब (1) और मेशारी अल-नेमर (1) के सौजन्य से आए चार गोलों के साथ नासर ने इस सीज़न में लीग गोलों का अपना शतक पूरा किया। इत्तिहाद ने 88वें और स्टॉपेज टाइम के दूसरे मिनट में नासिर अल-शमरानी और फैबिन्हो के सौजन्य से तेजी से दो गोल किए। तीन मिनट बाद मेशारी ने घरेलू टीम के लिए एक गोल करके जीत पक्की कर दी।
فرحـة الهدف التاريخـي 🤩 pic.twitter.com/xp15yuKGwx
— نادي النصر السعودي (@AlNassrFC) May 27, 2024