लाइव न्यूज़ :

दुर्घटनाग्रस्त हुए चीनी विमान का ब्लैक बॉक्स मिला, हादसे के वक्त 133 यात्री थे सवार

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 23, 2022 15:33 IST

चीन के दक्षिणी प्रांत गुआंगशी में हाल ही मी क्रैश हुए चीनी विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। न्यूज एजेंसी AFP ने एक विमानन अधिकारी के हवाले से ये जानकारी साझा की है।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे के समय चीनी प्लेन में 133 यात्री सवार थेचीन के दक्षिणी प्रांत गुआंगशी में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था

बीजिंग: चीन के दक्षिणी प्रांत गुआंगशी में सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए एक विमान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। न्यूज एजेंसी AFP ने एक विमानन अधिकारी के हवाले से ये जानकारी दी है कि हादसे के शिकार हुए विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। बता दें कि गुआंगशी में दुर्घटनाग्रस्त विमान में 133 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार, ये ‘चाइना ईर्स्टन’ एयरलाइन का विमान ‘बोइंग 737’ था, जोकि तेंग काउंटी में वुझो शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। 

मालूम हो, दो इंजन वाला ‘बोइंग 737’ छोटी एवं मध्यम दूरी की उड़ानों के लिए दुनिया के सबसे लोकप्रिय विमानों में से एक है।  ‘चाइना ईस्टर्न’ की ओर से कई तरह के सामान्य विमान संचालित किए जाते हैं, जिसमें 737-800 और 737 मैक्स शामिल है। दो घातक हादसों के बाद 737 मैक्स विमानों का संचालन रोक दिया गया था। चीनी विमान नियामक के मंजूरी देने के बाद पिछले साल से इन विमानों का पुन: परिचालन शुरू हुआ। ‘चाइना ईस्टर्न’, चीन की तीन प्रमुख विमान वाहक कम्पनियों में से एक है।

क्या होता है ब्लैक बॉक्स?

ब्लैक बॉक्स ऑरेंज कलर का होता है, जिसका इस्तेमाल किसी फ्लाइट या हेलिकॉप्टर के साथ हुई दुर्घटना का पता लगाने के लिए किया जाता है। ब्लैक बॉक्स किसी भी फ्लाइट की सारी गतिविधियों को रिकॉर्ड करने का काम करता है। यही कारण है कि इसे फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर (FDR) भी कहा जाता है। ब्लैक बॉक्स को सुरक्षित रखने के लिए इसे टाइटेनियम से बनाया जाता है। 

टॅग्स :चीनविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा