लाइव न्यूज़ :

Covid-19 Vaccination: पांच से 11 साल के बच्चों को फाउजर टीका देने की अनुमति, पूरे यूरोप में नई लहर के बीच लाखों स्कूली बच्चों के टीकाकरण का रास्ता साफ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2021 19:57 IST

Covid-19 Vaccination: यह पहला मौका है जब यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी (ईएमए) ने बच्चों के टीकाकरण के लिए किसी कोविड रोधी टीके को मंजूरी दी है। एजेंसी ने कहा कि उसने पांच से 11 वर्ष की आयु के बच्चों के टीकाकरण के लिए कोविड​​-19 रोधी टीके ‘कॉमिरनेटी’ को मंजूरी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकम से कम एक देश ने ईएमए की मंजूरी की प्रतीक्षा नहीं की।विएना के अधिकारियों ने पहले से पांच से 11 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू कर दिया है। यूरोप एक बार फिर महामारी की चपेट में है और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी।

Covid-19 Vaccination: यूरोपीय संघ (ईयू) के औषधि नियामक ने बृहस्पतिवार को पांच से 11 साल के बच्चों के लिए फाइजर कंपनी के कोविड-19 रोधी टीके को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही पूरे यूरोप में कोरोना वायरस की नयी लहर के बीच लाखों स्कूली बच्चों के टीकाकरण का रास्ता साफ हो गया।

यह पहला मौका है जब यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी (ईएमए) ने बच्चों के टीकाकरण के लिए किसी कोविड रोधी टीके को मंजूरी दी है। एजेंसी ने कहा कि उसने पांच से 11 वर्ष की आयु के बच्चों के टीकाकरण के लिए कोविड​​-19 रोधी टीके ‘कॉमिरनेटी’ को मंजूरी दी है। कोविड के नए मामलों में वृद्धि का सामना कर रहे कम से कम एक देश ने ईएमए की मंजूरी की प्रतीक्षा नहीं की।

ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना के अधिकारियों ने पहले से पांच से 11 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू कर दिया है। यूरोप एक बार फिर महामारी की चपेट में है और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर तत्काल उपाय नहीं किए गए तो महाद्वीप में आने वाले समय में 20 लाख लोगों की मौत हो सकती है।

फाइजर और जर्मन कंपनी बायोएनटेक द्वारा विकसित टीके को ईएमए की मंजूरी के बाद अब यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा, यूरोपीय आयोग से अनुमोदन की जरूरत होगी। उसके बाद सदस्य देशों में स्वास्थ्य अधिकारी टीके का उपयोग शुरू कर सकेंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरसCoronaवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनजर्मनीब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक