लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: UNICEF का दावा- लॉकडाउन के बीच बढ़ा बच्चों का ऑनलाइन यौन उत्पीड़न का शिकार होने का खतरा

By भाषा | Updated: April 15, 2020 21:38 IST

संयुक्त राष्ट्र की बाल मामलों की एजेंसी यूनिसेफ ने कहा है कि लॉकडाउन की वजह से अब बच्चे ऑनलाइन यौन उत्पीड़न का शिकार हो सकते हैं और उनमें कुत्सित भावनाएं उत्पन्न हो सकती है, क्योंकि कई लोग कोविड-19 का फायदा उठा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के कारण लोगों को ऑनलाइन समय बिताने में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।सभी बच्चों को ऑनलाइन खुद को सुरक्षित रखने के बारे नहीं पता है।

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र ने लॉकडाउन के दौरान बच्चों के वर्चुअल मंच पर अधिक समय बिताने को लेकर आगाह करते हुए कहा कि इससे दुनिया भर में लाखों बच्चे ऑनलाइन यौन उत्पीड़न का शिकार हो सकते हैं और साथ ही इंटरनेट पर डराने, धमकाने के मामले भी बढ़ सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र की बाल मामलों की एजेंसी यूनिसेफ ने कहा कि दुनियाभर में स्कूल बंद होने के कारण 15 लाख बच्चे प्रभावित हुए और अब वे वर्चुअल मंचों पर अधिक समय बिता रहे हैं। 

यूनिसेफ ने कहा, 'बच्चों के वर्चुअल मंच पर अधिक समय बिताने से वे ऑनलाइन यौन उत्पीड़न का शिकार हो सकते हैं और उनमें कुत्सित भावनाएं उत्पन्न हो सकती है, क्योंकि कई लोग कोविड-19 का फायदा उठा रहे हैं। दोस्तों और साथियों से मिल ना पाने के कारण वे कामुक तस्वीरें भेज सकते हैं, जबकि ऑनलाइन अधिक एवं अव्यवस्थित तरीके से समय बिताने से बच्चों की संभवत: हानिकारक और हिंसक सामग्री तक पहुंच बढ़ सकती है, जिससे इंटरनेट पर डराने, धमकाने के मामले बढ़ने की आशंका भी अधिक हो सकती है।' 

'ग्लोबल पार्टनरशिप टू एंड वायलेंस' के कार्यकारी निदेशक हॉवर्ड टेलर ने बताया कि कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण लोगों को ऑनलाइन समय बिताने में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, 'स्कूल बंद होने और कड़े प्रतिबंधों के कारण अधिक से अधिक परिवार बच्चों को पढ़ाने, उनका मन लगाए रखने और बाहरी दुनिया से जोड़ने के लिए प्रौद्योगिकी तथा डिजिटल साधनों पर निर्भर हैं, लेकिन सभी बच्चों को ऑनलाइन खुद को सुरक्षित रखने के बारे नहीं पता है।' 

यूनिसेफ ने ग्लोबल पार्टनरशिप टू एंड वायलेंस अगेंस्ट चिल्ड्रेन, इंटरनेशनल टेलीकम्यूनिकेशन यूनियन, यूनाइटेड नेशंस एजुकेशनल, साइंटिफिक एंड कल्चरल ऑर्गनाइजेशन और विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर एक नया तकनीकी नोट जारी किया है, जिसका उद्देश्य सरकारों, शिक्षकों और अभिभावकों को सतर्क करना है ताकि वे यह सुनिश्चित करें कि कोविड-19 (COVID-19) के दौरान बच्चों का ऑनलाइन अनुभव सुरक्षित और सकारात्मक हों।

टॅग्स :कोरोना वायरससंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल