लाइव न्यूज़ :

सिर्फ 10 मिनट में होगा अब कोरोना वायरस का टेस्ट, चुकाने होंगे सिर्फ 75 रुपये! इस देश में हो रही है डाइग्नोस्टिक किट तैयार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2020 12:45 IST

कोरोना वायरस का अब तक विश्व के 198 देशों में फैल चुका है। पूरी दुनिया में इस वायरस के अब तक 5.97 लाख मामले सामने आ चुके हैं जबकि इस वायरस के प्रकोप से 27 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया भर में अभी कोरोना वायरस के 4.36 लाख केस एक्टिव हैं। वहीं 23550 लोगों की स्थिति अभी क्रिटिकल है। फुटबॉल के मशहूर अफ्रीकी देश सेनेगल में कोरोना वायरस के अब तक 111 मामले सामने आए हैं.

कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज दुनिया भर में बढ़ते ही जा रहे हैं। अभी तक कोरोना वायरस (Covid-19) के इलाज के लिए कोई भी दवा या वैक्सीन नहीं बना जा सकी है। दुनिया भर के डॉक्टर/वैज्ञानिक वैक्सीन की खोज करने में लगे हुए हैं। इस बीच कोरोना वायरस टेस्ट किटों की मांग हर देश में बढ़ती जा रही है। कुछ जगहों में यह बात सामने आ रही है कि किट की कमी की वजह से टेस्ट कम हो रहे हैं। इस बीच सेनेगल से राहत की खबर की है। सेनेगल में शोधकर्ताओं ने इस सप्ताह से कोविड-19 टेस्ट किट परीक्षण शुरू किया है। खास बात यह है कि परीक्षण घर में जाकर किया जा सकता है और इसके नतीजे सिर्फ 10 मिनट में आ जाएंगे। इसकी कीमत सिर्फ एक डॉलर (करीब 75 रुपये) होगी।

इस  डाइग्नोस्टिक किट का परीक्षण अफ्रीकी देश सेनेगल और ब्रिटेन के मेडिकल एक्सपर्ट कर रहे हैं। अल-जजीरा में छपी खबर के अनुसार अगर यह किट तय मानकों पर खरी उतरती है तो जून के शुरू में अफ्रीका भर में इसे भेजा जाएगा। सेनेगल की राजधानी डकार में पास्टर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर एमेदेऊ सेल ने कहा है कि इस गरीब देशों के अलावा अफ्रीकी देशों को भी फायदा होगा।

सेनेगल की राजधानी में शोधकर्ताओं और उनकी टीम जो पहले भी येलो फीवर और डेंगू के टीके पर ब्रिटिश बायोटेक कंपनी मोलोजिक के साथ काम कर चुके हैं। एक बार किट तैयार होने के बाद सबसे पहले इसका उत्पादन ब्रिटेन में होगा। अल-जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार सेनेगल के डकार में भी एक साल में 40 लाख किट तैयार किए जा सकते हैं। इसके अलावा शोधकर्ता अफ्रीका के अन्य देशों से भी संपर्क में हैं।

Mologic के मेडिकल डायरेक्टर ने कहा है कि उन्हें कोविड-19 के शुरुआत से ही पता था कि इससे पूरा अफ्रीका प्रभावित होगा। इस तरह के टेस्ट से हम जल्द ही वायरस को हरा करते हैं और महाद्वीप में वायरस के प्रसार को रोक सकते हैं। मेडिकल डायरेक्टर ने कहा कि इस किट को सिर्फ निर्माण लागत पर बेचा जाएगा जो कि 1 डॉलर के करीब है। उन्होंने ब्रिटिश सरकार और बिल गेट्स मिलिंड फाउडेंशन को समर्थन देने के लिए थैंक्स कहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल