लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का कहर: ताबूत बनाने वाला स्पेन का छोटा सा गांव सुर्खियों में

By भाषा | Updated: April 16, 2020 16:41 IST

स्पेन कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है और यहां इस महामारी में सिर्फ दो महीने में 19,130 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देपूरी दुनिया में स्पेन कोरोना वायरस से दूसरा सबसे ज्यादा देश है, यहां अब तक 182,816 केस सामने आ चुके हैं.स्पेन में अभी तक 7,371 लोगों की स्थिति नाजुक है, यहां पर कोरोना वायरस के 74,797 एक्टिव केस है

कोरोना वायरस से पूरी दुनिया थम गयी है लेकिन स्पेन के एक छोटे से गांव पिनोर में दिन रात काम हो रहा है। कोरोना वायरस का कहर जैसे जैसे बढ़ रहा है यहां के कारखानों में मजदूरों के हाथ दोगुनी गति से चल रहे हैं क्योंकि ये कोरोना की चपेट में आए लोगों के लिए ताबूत बनाने में जुटे हैं । पिनोर उत्तरपश्चिमी स्पेन के सुदूर हिस्से में स्थित छोटा सा गांव है । इस गांव को ताबूतों के लिए जाना जाता है। कोरोना वायरस के कारण ताबूत की मांग बढ़ जाने का असर यहां भी हुआ है और नौ कारखानों में पहले के मुकाबले दोगुने ताबूत तैयार किए जा रहे हैं।

दिलचस्प बात यह है कि अभी तक इस गांव में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। लेकिन मेयर और उनकी टीम गांव के लोगों पर नजर रख रही है। गांव के मेयर जोस लुइस गोंजालेज के अनुसार महामारी के कारण यहां लोगों का काम काफी बढ़ गया है। इस गांव की आबादी करीब एक हजार है। उन्होंने एएफपी से कहा कि संकट शुरू होने के बाद मांग सामान्य दिनों की अपेक्षा दोगुनी हो गयी। श्रमिक एक दिन में करीब 400 ताबूत तैयार कर रहे जबकि सामान्य दिनों में इससे आधे ताबूत तैयार किए जाते रहे हैं।

महामारी के कारण बड़ी संख्या में रोजाना होने वाली मौतों से ‘‘अंतिम संस्कार उद्योग’’ भी दबाव में आ गया है क्योंकि चीन से आयात बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि गांव में पूरे स्पेन से आर्डर आ रहे हैं और कामगार ज्यादा समय तक काम कर रहे हैं। मेयर ने बताया, ‘‘ अब हम लोग ज्यादा घंटे काम कर रहे हैं और ताबूतों को बेहद मामूली तरीके से बनाया जा रहा है क्योंकि मांग बहुत ज्यादा है। ताबूतों पर पहले की तरह संगमरमर या कांच की नक्काशी करने के लिए वक्त नहीं है।’’

इसी गांव में ताबूत बनाए जाने के कारण का खुलासा करते हुए गोंजालेज ने बताया कि गलासिया के इस इलाके में चीड़ के पेड़ बहुत हैं जिसकी लकड़ी ताबूत बनाने के काम आती है। बीते कुछ दशकों में ताबूत बनाने की कला में भी बदलाव आया है । वह बताते हैं कि करीब 25 साल पहले सभी ताबूत आयताकार बनाए जाते थे और इसमें चीड़ की लकड़ी का इस्तेमाल होता था। लेकिन अब इसमें लोग डिजाइन की मांग करते हैं और चीड़ लकड़ी में डिजाइन बनाना मुश्किल होता है। इसलिए अब अलग तरह की लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है जो पेपर फाइबर से बनी होती है। सूखने पर यह पत्थर जैसी नजर आती है। इसे आइवरी कोस्ट से आयात किया जाता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल